Breaking News LIVE: एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, दुकान में लगी आग

Breaking News LIVE: पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में खूब हुई आतिशबाजी, गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण. टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन. गुरुग्राम में दिवाली में फायरिंग, 3 से 4 लोगों को लगी गोली. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:59 AM. 6 Nov 21 10:29 PM. 5 Nov

एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट से एलपीजी सिलेंडर की दुकान में आग लग गयी है. इस दुर्घटना में अग्निशमन विभाग के 5 कर्मी घायल हो गये हैं उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया. दो नागरिक भी घायल हुए हैं.

3:59 AM. 6 Nov 21 10:29 PM. 5 Nov

हरियाणा के झज्जर में भूकंप

हरियाणा के झज्जर में रात 8.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गयी है.

12:56 AM. 6 Nov 21 7:26 PM. 5 Nov

मुंबई में कोरोना के 238 नए मामले आए सामने, 4 लोगों की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज कोरोना वायरस के 238 नए मामले सामने आए है. वहीं इस अवधि में 276 रिकवरी हुई और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई. जबकि, कुल मामले 7,57,272, कुल रिकवरी 7,35,135, कुल मौतें 16,269 और सक्रिय मामले 3,326 पहुंची है.

12:56 AM. 6 Nov 21 7:26 PM. 5 Nov

अफगानिस्तान पर एनएसए स्तर की बैठक 10 नवंबर को, भारत करेगा आयोजित

अफगानिस्तान पर एनएसए स्तर की बैठक 10 नंवबर को नई दिल्ली में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे.

12:56 AM. 6 Nov 21 7:26 PM. 5 Nov

जम्मू-कश्मीर: अस्पताल में सुरक्षाबलों संग गोलीबारी, आतंकी भागने में हुए कामयाब

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की है. शुक्रवार को आतंकियों ने श्रीनगर के बेमिना में एसकेआईएमएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षाबलों पर फायरिंग की है. हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

10:25 PM. 5 Nov 21 4:55 PM. 5 Nov

फाइजर की गोली मौत की आशंका 90 प्रतिशत तक कम करेगी

फाइजर का कहना है कि उसकी प्रायोगिक कोविड-19 गोली ने अस्पताल में भर्ती होने और मौत की आशंका को 90 प्रतिशत तक कम कर दिया है. इस्तेमाल की अनुमति जल्दी ही मांगी जायेगी.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE: पटाखों पर बैन के बावजूद दिल्ली में खूब हुई आतिशबाजी, गंभीर श्रेणी में वायु प्रदूषण. टीएमसी के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन. गुरुग्राम में दिवाली में फायरिंग, 3 से 4 लोगों को लगी गोली. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >