मुख्य बातें
Breaking News LIVE: मुंबई में कई जगहों पर लगी आग. कानपुर में जीका वायरस के और 30 मरीज मिले. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
Breaking News LIVE: मुंबई में कई जगहों पर लगी आग. कानपुर में जीका वायरस के और 30 मरीज मिले. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Breaking News LIVE: टीएमसी नेता और बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन
टीएमसी नेता और बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन आज अस्पताल हो गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी पुष्टि की. कल उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.
मुंबई में कई जगहों पर आग लगने की सूचना है. फायर बिग्रेड के पास कई फोन आये हैं विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस के 30 और मरीज मिले हैं, जिसके बाद यहां जीका वायरस के मरीजों की संख्या 66 हो गयी है. यह जानकारी कानपुर के चीफ मेडिकल आफिसर ने दी है.
दीपावली के अवसर पर शेयर बाजार में आज शाम हुए एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 295.70 अंक बढ़कर 60,067.62 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17,900 के पार गया.
ब्रिटेन ने मर्क के कोरोना वायरस उपचार को अनुमति दी. यह पहली ऐसी दवा की गोली है जिसे इसके उपचार में प्रभावी पाया गया है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, केन्द्र सरकार द्वारा डीज़ल एवं पेट्रोल की कीमतों में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीज़ल में 3.90 रूपए एवं पेट्रोल में 3.20 रूपए प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है. एएनआई
Breaking News LIVE: मुंबई में कई जगहों पर लगी आग. कानपुर में जीका वायरस के और 30 मरीज मिले. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…