Breaking Live: मुंबई एयरपोर्ट पर सेक्स टूरिज्म रैकेट का खुलासा, 2 गिरफ्तार

Breaking News Today Live : ओवैसी कहा कि, चीन पर बोलने से डरते हैं पीएम मोदी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर नहीं करते बात. दिल्ली में आज से आरएसएस-बीजेपी की मीटिंग. वहीं, कश्मीर में आंतकियों के डर से पलायन कर रहे हैं लोग. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

मुंबई एयरपोर्ट पर सेक्स टूरिज्म रैकेट का खुलासा, 2 गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर सेक्स टूरिज्म रैकेट का खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यहां से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 पीड़ितों को बचाया है. आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 370(2)(3) और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

फिल्म इंडस्ट्री को चुकानी पड़ रही है कीमत- जावेद अख्तर

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी पर गीतकार जावेद अख्तर ने बड़ा बयान दिया है. जावेद ने कहा है कि मैंने कभी नहीं सुना कि किसी बंदरगाह से 1 अरब डॉलर का चरस या गांजा बरामद हुआ हो. लेकिन, यहां 1.30 लाख रुपये का चरस या गांजा मिल जाये, तो वह नेशनल न्यूज बन जाता है. फिल्म इंडस्ट्री को हाई प्रोफाइल होने की कीमत चुकानी पड़ रही है.

4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

श्रीनगर के लाल चौक पर महिला सीआरपीएफ की तैनाती

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक पर केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी है.

4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

केरल में कोरोना से 77 की मौत, 7,643 नये मामले सामने आये

केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से 77 लोगों की मौत हो गयी. इस दौरान 7,643 नये मामले सामने आये. हालांकि, 10,488 लोगों ने कोरोना संक्रमण पर विजय हासिल की. राज्य में अब भी कोरोना के 80,262 सक्रिय मामले हैं.

4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से केंद्र सरकार चिंतित

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से केंद्र सरकार चिंतित है. बांग्लादेश की ���रकार इस मामले की जांच कर रही है. हिंसा रोकने के लिए पड़ोसी देश प्रभावी कदम उठा रहा है. जल्दी ही बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त वहां की सरकार से इस मुद्दे पर बात करेंगे. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नीशीथ प्रमाणिक ने मंगलवार को ये बातें कहीं.

4:38 AM. 20 Oct 21 11:08 PM. 19 Oct

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा किया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा पर 50 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया है. शर्लिन ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर यौन प्रताड़ना, धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप लगाये थे.

मुख्य बातें

Breaking News Today Live : ओवैसी कहा कि, चीन पर बोलने से डरते हैं पीएम मोदी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर नहीं करते बात. दिल्ली में आज से आरएसएस-बीजेपी की मीटिंग. वहीं, कश्मीर में आंतकियों के डर से पलायन कर रहे हैं लोग. देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >