Video: राहुल गांधी के दावों पर ब्राजीलियन मॉडल का रिएक्शन, कहा- मैंने भारत में वोट डाला! यह अविश्वसनीय और भयानक है

Brazilian Model reacts on Rahul Gandhi claims: राहुल गांधाी ने अपने वोट चोरी वाले आरोप पर 5 नवंबर को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो के साथ मतदाता पत्र दिखाए. उन्होंने दावा किया इसने 22 बार वोट डाला. अब ब्राजील की मॉडल लारिसा ने इस पर टिप्पणी की है. उन्होंने अपना वीडियो जारी करते हुए इसे भयानक बताया.

Brazilian Model reacts on Rahul Gandhi claims: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने वोट चोरी वाले आरोप को और तेज किया है. भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024 हरियाणा विधानसभा चुनावों में 25 लाख फर्जी वोट डाले गए. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर एंट्रीज पाई गईं, जिनमें से कई में एक ही तस्वीर अलग-अलग नामों के साथ इस्तेमाल की गई थी. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए.  इसी प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने और एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक महिला की तस्वीर, जो वास्तव में एक ब्राजीलियन मॉडल की है, राज्य की वोटर लिस्ट में 22 बार अलग-अलग नामों जैसे ‘स्वीटी’, ‘सीमा’ और ‘सरस्वती’ से दर्ज की गई. इस ब्राजील की मॉडल लारिसा ने यह जानकर हैरानी जताई है कि उनकी तस्वीर कथित रूप से हरियाणा के वोटर लिस्ट में कई बार इस्तेमाल की गई.

इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए, ब्राजीलियन मॉडल लारिसा ने एक वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत में चुनावी उद्देश्यों के लिए उनकी तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर हैरानी और अविश्वास जताया. पुर्तगाली भाषा में बोलते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “दोस्तों, मैं तुम्हें एक मजाक बताने वाली हूं, ये बहुत भयानक है! क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं? वो तस्वीर बहुत पुरानी है, जब मैं जवान थी. अब वे मेरी फोटो का इस्तेमाल भारत में वोट डालने के लिए कर रहे हैं, मुझे भारतीय बनाकर एक-दूसरे से लड़ाने के लिए! देखो, कितना पागलपन है!”

वीडियो में लारिसा ने खुलासा किया कि एक पत्रकार ने उनके ऑफिस और और इंस्टाग्राम अकाउंट पर संपर्क किया था ताकि इस कथित भारतीय चुनावों में भागीदारी पर टिप्पणी ली जा सके. उन्होंने कहा मुझे एक और तस्वीर भेजी और कहा तुम इस पर यकीन नहीं करोगी. यह अजीबोगरीब है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. एआई ने उनके रिएक्शन का अनुवाद और विश्लेषण करते हुए स्पष्ट किया कि लारिसा का लहजा हैरान होने के साथ-साथ मजेदार था. वह इस अजीब स्थिति पर खुद भी हंस रही थीं.

5 नवंबर, बुधवार को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम ने सुनियोजित हेरफेर के सबूत पाए हैं, जिसके चलते कांग्रेस की जीत हार में बदल गई. उन्होंने कहा, “यह 100 प्रतिशत सबूतों के साथ बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला है. हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर फर्जी है. हरियाणा में 2 करोड़ वोटर हैं, जिनमें से 25 लाख नकली हैं.”

ये भी पढ़ें:-

अजूबा! बच्चे को जन्म देने वाली महिला की कांख से निकलने लगा दूध, रेयर मामले में सामने आई अनोखी जानकारी

इमरान खान का आसिम मुनीर पर हमला, बताया मेंटल और इतिहास का सबसे दमनकारी तानाशाह, कहा- मेरी पत्नी को एकांत में…

डोनाल्ड ट्रंप ने जिस मामले को बताया ‘जीवन-मौत’ से जुड़ा, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने उस पर उठाए गंभीर सवाल, क्या लगेगा झटका?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >