VIDEO: तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

मछुआरों ने डूबते हाथी के बच्चे को बचाया, जिसके बाद उसे उसकी मां से मिलाया जाता है. इस वीडियो ने सभी को भावुक कर दिया. देखें बचाव का दिल छू लेने वाला वीडियो.

Elephant Calf Rescue Video : एक हाथी के बच्चे को मछुआरों द्वारा नदी में डूबने से बचाने का खूबसूरत वाकया सामने आया है. दरअसल इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह घटना पश्चिम बंगाल के गजोलडोबा की है. जहां तीस्ता नदी में एक छोटा सा हाथी का बच्चा डूब रहा होता है. जिसपर कुछ स्थानीय मछुआरों की नजर पड़ती है. बिना एक मिनट देरी किए वे तेजी से नाव हांकते हुए हाथी के बच्चे को बचाने चल पड़ते हैं.

हाथी का नन्हा सा बच्चा गहरे पानी में बहकर चला जाता है. जिसे मछुआरे पकड़कर नाव में लिटा देते हैं. पानी से बाहर आते ही उसकी स्थिति ठीक वैसी होती है जैसे किसी डूबते इंसान को पानी से बाहर निकालने के बाद हो जाए. उसकी सांस तेज गति से चल रही होती है. वीडियो में आप देखेंगे कि पानी से बाहर नदी किनारे लाने के बाद हाथी का बच्चा सही से खड़ा तक नहीं हो पा रहा है. जिसे रस्सी की मदद से खड़ा किया जाता है.

मां-बच्चे के मिलन का भावुक दृश्य

मछुआरों की जद्दोजहद से हाथी के बच्चे में चलने लायक मजबूती आ जाती है. जिसे उसकी मां के करीब ले जाकर छोड़ दिया जाता है. बच्चे से हथिनी के मिलने का दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखें भर आईं. वीडियो में हथिनी खुशी से झूमने लगती है और बच्चे को अपने बेहद करीब लाकर दुलार करने लग जाती है.

ये भी पढ़ें: MP School Holiday Today: क्या मध्य प्रदेश में आज 22 सितंबर को बंद हैं स्कूल? जानें छुट्टी और बैंकों को लेकर ताजा अपडेट

इसी दौरान इस मार्मिक दृश्य को कैमरे में कैद कर रहे लोगों की ओर सूंड़ उठाकर देखती है, जैसे अपने बच्चे को बचाने के लिए उनका धन्यवाद कर रही हो. इंसानियत की इस तस्वीर को जिसने भी देखा उसके भीतर इंसानियत के कई नए बीज फूट पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >