पीएम मोदी के दौरे से पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बताया, सोमवार को धमकी भरे कॉल आने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे से पहले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी. धमकी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नाम से दी गयी थी. हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई के गोवंडी इलाके से 25 वर्षीय व्यक्ति की गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने बताया, पुलिस ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर धमकी भरे कॉल के सिलसिले में मुंबई के गोवंडी इलाके से एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

धमकी भरे कॉल आने के बाद एयरपोर्ट की बढ़ायी गयी सुरक्षा

मुंबई पुलिस ने बताया, सोमवार को धमकी भरे कॉल आने के बाद छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मुंबई पुलिस और अन्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया.


Also Read: झामुमो सांसद महुआ माजी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- अदाणी को बचाने में क्यों लगी है सरकार

धमकी देने वाले कॉलर ने अपना परिचय अहमद शेख के रूप में दी

बताया जा रहा है कि मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स ने अपना परिचय इरफान अहमद शेख और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य के रूप में दिया.

धमकी भरे कॉल मामले में जांच जारी

मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी वाले मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर अलर्ट, 10 फरवरी को ड्रोन, गुब्बारे उड़ाने पर प्रतिबंध

मुंबई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर 10 फरवरी को सुरक्षा कारणों से ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे और रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की शुरुआत करने वाले हैं. शहर की पुलिस के आदेश मुताबिक, हवाई अड्डा, कोलाबा, माता रमाबाई आंबेडकर मार्ग, एमआईडीसी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम) और अंधेरी पुलिस थाना क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, सभी तरह के गुब्बारे, रिमोट संचालित अत्यधिक हल्के विमान उड़ाने की अनुमति नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >