Bomb Threat : विमान में बम होने की सूचना, नागपुर-कोलकाता उड़ान को रायपुर में उतारा गया

Bomb Threat : विमान में बम होने की सूचना के बाद नागपुर-कोलकाता उड़ान को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उतारा गया. विमान की तलाशी ली गई.

Bomb Threat : नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में बम होने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उड़ान को आपात स्थिति में उतारा गया. इसमें 187 यात्री सवार थे. रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले क��� जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना के बाद उसे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया है.

संतोष सिंह ने बताया कि हवाई अड्डा प्राधिकरण ने सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि उन्हें नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान ‘6ई812’ में बम होने की जानकारी मिली है तथा विमान को रायपुर में उतारा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस दल हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गया. विमान की तलाशी ली गई.

Read Also : Fake Bomb Threat: विमानन कंपनियों को धमकी देने का मामला, मोदी सरकार का सोशल मीडिया को सख्त निर्देश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने विमान की तलाशी ली. इससे पहले 24 अक्टूबर को कोलकाता से बिलासपुर आने वाले ‘एलाइंस एयर’ के विमान में बम होने की सूचना के बाद बिलासपुर हवाई अड्डे पर उसकी तलाशी ली गई थी. हालांकि, बाद में यह सूचना अफवाह निकली.
(इनपुट पीटीआई)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >