कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होगा बॉलीवुड का यह एक्टर, कहा- जवाबदेही तय हो

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) देशभर में लगातार प्रदर्शन कर रही है. संगठन का आरोप है कि परीक्षाओं में गड़बड़ियां हुई हैं. इसी मुद्दे को लेकर वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है. सीजेपी के प्रदर्शन को एक बॉलीवुड एक्टर का साथ मिला है.

बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज रविवार (14 जून) को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में होने वाले CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. यह आंदोलन NEET-UG 2026 पेपर लीक समेत कथित परीक्षा घोटालों को लेकर चल रहा है. प्रकाश राज ने भी सरकार की जवाबदेही तय करने की बात कही है. CJP का यह अभियान देश के कई हिस्सों में लगातार जारी है. बीजेपी की खुलकर आलोचना करने वाले एक्टर प्रकाश राज पहले दिल्ली में CJP के पहले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले थे. हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि पहले से तय कामकाज और व्यस्त कार्यक्रम की वजह से वह उस प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब वह बेंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं.

प्रकाश राज और CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पुष्टि की है कि अभिनेता बेंगलुरु में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. CJP ने पोस्ट कर कहा कि बड़ी घोषणा…सामाजिक कार्यकर्ता और एक्टर प्रकाश राज बेंगलुरु में हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे. इसके बाद समर्थकों के बीच इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह बढ़ गया है. इस बीच प्रकाश राज ने X पर पोस्ट कर कहा कि वह बेंगलुरु पहुंच रहे हैं ताकि इस अहम और शांतिपूर्ण प्रदर्शन का समर्थन कर सकें. उन्होंने लोगों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की और कहा कि सभी को मिलकर अपनी आवाज उठानी चाहिए. यही नहीं सरकार को उसकी नाकामियों के लिए जवाबदेह बनाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें : मास कॉम से लेकर PR की डिग्री तक, जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में उतरे Abhijeet Dipke ने की है इतनी पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >