बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का राहुल गांधी पर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी मां से जन्मा बच्चा देश का भक्त नहीं हो सकता.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का नेता प्रतिपक्ष पर राहुल गांधी पर दिया गया विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियों में वह राहुल गांधी को लेकर कह रहें हैं कि विदेशी नारी से जन्मा बालक कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता और उसे बागडोर नहीं दी जा सकती. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा गई.

'विदेशी मूल' को लेकर दिया विवादित बयान

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी के विदेशी मूल का जिक्र करते हुए कहा, "विदेशी महिला से पैदा हुआ बालक कभी देशभक्त नहीं हो सकता. उन्होंने अपने बयान को शायराना अंदाज पेश करते हुए कहा कि, "दिल बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है." उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा सिर्फ कल्पना भर है.

राहुल गांधी को लेकर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विदेशी नारी से पैदा बालक कभी राष्ट्र भक्त नहीं हो सकता. उसे देश की बागडोर नहीं दी जा सकती.

बयान से गरमाई राजनीतिक बहस

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में नई बहस शुरू हो गई है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच पहले से जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस टिप्पणी ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.

ये भी पढ़ें: ड्रोन से मौत की डिलीवरी! बीकानेर बॉर्डर पर 10 किलो हेरोइन, 11 हथियार बरामद, पंजाब कनेक्शन ने बढ़ाई चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >