BJP Manifesto: पांच साल तक मुफ्त राशन, फ्री इलाज की सुविधा, जानिए बीजेपी मेनिफेस्टो की 10 बड़ी बात

BJP Manifesto: पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ - युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस सम्मानपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण जीवन पर और निवेश से नौकरी पर है.

BJP Manifesto: भारतीय जनता पार्टी ने आज यानी रविवार को अपना संकल्प पत्र घोषित कर दिया है. मैनिफेस्टो के लोकार्पण के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया गया भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को सशक्त करने के अलावा सम्मानजनक व गुणवत्तापूर्ण जीवन और निवेश से नौकरी पर केंद्रित है. पीएम मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद कहा कि पूरे देश को बीजेपी के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है और एक बड़ा कारण है कि 10 वर्षों में पार्टी ने इसके हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है.

चार मजबूत स्तंभ पर बीजेपी का संकल्प पत्र- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो की सुचिता को फिर स्थापित किया है. ये संकल्प पत्र विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ – युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसान इन सभी को सशक्त करता है. हमारा फोकस सम्मान पूर्वक और गुणवत्तापूर्ण जीवन पर और निवेश से नौकरी पर है. बीजेपी के घोषणापत्र की बड़ी बातें ये हैं. 

पीएम घोषणा की बड़ी बात

  • 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा.
  • 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी.
  • पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल तक जारी रहेगी.
  • बीजेपी ने अपने मैनिफेस्टो में सबसे ज्यादा जोर रोजगार की गारंटी पर दिया है.
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तीसरे कार्यकाल में लागू करने की बात कही है.
  • बीजेपी ने किसानो के लिए खेती को और बेहतर बनाने, किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करने का वादा किया है.
  • रामायण उत्सव को दुनिया भर में मनाने का वादा
  • अयोध्या का और विकास करेंगे
  • भारतीय न्याय संहिता लागू होगी
  • वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होगा

Also Read: Israel Iran War Live: खाड़ी में महायुद्ध का आगाज! ईरान ने इजरायल पर दागी मिसाइल, ड्रोन से किया हमला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >