Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी ने संशोधित लिस्ट जारी की, जानें पहले की लिस्ट में किनका था नाम

Jammu Kashmir Election 2024: BJP ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसे वापस ले लिया गया है. इस लिस्ट में रविंद्र रैना का नाम नहीं दिख रहा था.

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद बीजेपी पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है. हालांकि पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद उसे वापस ले लिया. लिस्ट की खास बात यह थी कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना का नाम नहीं था. कुछ देर बाद पार्टी केवल 15 उम्मीदवारों की सूची फिर जारी की.

पहले जारी लिस्ट में पहले चरण के लिए 15 जबकि दूसरे चरण के लिए 10 तो तीसरे चरण में होने वाली वोटिंग के लिए 19 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी. जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होने हैं जबकि मतगणना चार अक्टूबर को होगी.

दो सीट से कश्मीरी पंडित चुनावी मैदान में

पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला था. उन्होंने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत प्राप्त की थी. बीजेपी ने कश्मीर घाटी की दो सीटों से कश्मीरी पंडित को चुनावी मैदान में उतारा था. शंगस-अनंतनाग पूर्व से वीर सराफ और हब्बाकदल से अशोक भट्ट को पार्टी ने टिकट दिया गया था. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा को बीजेपी ने टिकट दिया था. वे नागोटा से उम्मीदवार होंगे. देवेंद्र राणा नेशनल कांफ्रेंस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे.

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई दिल्ली में

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >