असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

BJP Sankalp Patra: BJP ने मंगलवार को असम चुनाव 2026 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया. जिसमें अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया.

BJP Sankalp Patra: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुवाहाटी में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया. इस मौके पर सर्बानंद सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश BJP अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग मौजूद थे.

लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे : हिमंत बिस्वा सरमा

घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम असम में UCC लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाएगा. हम लव जिहाद के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे. हम असम को बाढ़-मुक्त बनाने का प्रयास करेंगे और पहले दो वर्षों में हम 18,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे. हम अगले 5 वर्षों में 2 लाख नौकरियां प्रदान करेंगे.

मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने का वादा

असम के मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र पर कहा- हम एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक विश्वविद्यालय, एक इंजीनियरिंग कॉलेज बनाना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा- हम मौजूदा लाभार्थियों को दूसरे चरण में 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता देना चाहते हैं. मुख्यमंत्री महिला उद्यमशीलता योजना का विस्तार करके 40 लाख लखपति बाइदेउ (लखपति बहनें) बनाना चाहते हैं. हम अरुणोदय योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता को 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये करने का प्रयास करेंगे.

बीजेपी घोषणा पत्र में क्या है खास

बीजेपी के घोषणापत्र में भूमि, विरासत और मूल असमिया लोगों की गरिमा की रक्षा का वादा किया गया है.
भूमि जिहाद के खतरे से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.
असम को भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करने के लिए पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा.

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

बीजेपी का घोषणापत्र जारी करने के बाद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा- बीजेपी का घोषणापत्र असम में एक दशक के परिवर्तन पर आधारित है, जो कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई. पूर्वोत्तर क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास पर कांग्रेस को कोई ध्यान नहीं था. कांग्रेस की नीतियों के कारण असम में 32 वर्षों तक अफस्पा कानून रहा.

असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो : सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने घोषणापत्र जारी करने के बाद कहा – असम में शांति बहाल, विकास तभी संभव है जब स्थिरता हो. बीजेपी के शासन के दौरान राज्य में अवसरों में वृद्धि होने के कारण असम के युवा वापस लौट रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >