Karnataka Election: बीजेपी ने कसी कमर, पार्टी नेताओं ने गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Karnataka Assembly Election 2023: इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी का सपना संजो रही है. फिर सत्ता में आने के लिए पार्टी चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारी राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है. बीजेपी भी चुनाव को लेकर कमर कस चुकी है. इसी कड़ी में प्रदेश बीजेपी कमेटी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक बीजेपी प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी तो उन्होंने लोगों को योजनाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़कों के निर्माण पर काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को 8 लाख घर उपलब्ध कराए.

बीजेपी ने गिनाई उपलब्धियां: कर्नाटक बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह (Karnataka Assembly Election BJP) ने कहा कि कर्नाटक (Karnataka Assembly Election) में 52 लाख किसानों के खातों में 10000 रुपये आ रहे हैं. रायता शक्ति योजना के तहत किसानों को अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक का रेल बजट 7500 करोड़ से अधिक है.

कमर कस चुकी है बीजेपी: गौरतलब है कि बीजेपी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मिशन 2023 (Karnataka Assembly Election 2023) को लेकर पहले ही विजय संकल्प का शंखनाद कर चुकी है. बीजेपी नेता अरुण सिंह और सतीश पूनिया काफी पहले से ही मैराथन दौरा कर रहे हैं. दरअसल, बीजेपी कर्नाटक चुनाव को लेकर राजस्थान में भी लोगों को साधने में लगी है. क्योंकि कर्नाटक में बड़ी संख्या में राजस्थान के प्रवासी लोग रह रहे हैं. इस कारण बीजेपी के कई नेता राजस्थान का दौरा कर रहे हैं.

Also Read: Train Accident: गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ा हादसा, बेपटरी हुए 6 डिब्बे, कई ट्रेनें कैंसिल- इनके बदले रूट

इसी साल होने हैं कर्नाटक में चुनाव: गौरतलब है कि इस साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election) होने वाले हैं. बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी का सपना संजो रही है. फिर सत्ता में आने के लिए पार्टी चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. पार्टी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. बता दें, मौजूदा सरकार का कार्यकाल 24 मई 2023 को खत्म हो रहा है. नई सरकार के लिए कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >