BJP protest : बांसुरी स्वराज ने की राहुल गांधी से माफी की मांग, कहा-जब हिंदुओं की जरूरत होती है, तो मंदिर जाते हैं और फिर उन्हें …

राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और हमेशा देश के संविधान को खत्म करने की साजिश में जुटी रहती है.

BJP protest : राहुल गांधी को जब हिंदुओं का वोट चाहिए होता है तो वे मंदिरों के चक्कर लगाते हैं, लेकिन जब वे संसद में बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो वे हिंदुओं को हिंसक बताते हैं. वे हिंदू विरोधी और सनातन विरोधी टिप्पणी करते हैं. संसद में उनकी मानसिकता स्पष्ट तौर पर उजागर होती है. उक्त बातें बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कही. दिल्ली बीजेपी ने राहुल गांधी के हिंदू विरोधी टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया है.

राहुल गांधी ने जानबूझकर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की

विरोध प्रदर्शन के दौरान बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी की है. वे अपने बयानों से तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं. उन्होंने अपने बयान से देशभर के हिंदुओं को आहत किया है, उनकी भावनाओं को चोट पहुंचाई है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. आज सुबह से ही बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल गांधी से माफी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने लोकसभा में हिंदुओं को हिंसक बताया

राहुल गांधी ने लोकसभा में बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है और हमेशा देश के संविधान को खत्म करने की साजिश में जुटी रहती है. राहुल गांधी ने कहा था कि ये लोग जो गलत काम करना चाहते थे, उसके लिए जनता ने उन्हें सजा दी है. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मेरे खिलाफ साजिश करके मुझे दो साल की सजा करवाई गई. मेरी संसद की सदस्यता समाप्त करने की कोशिश की गई. लेकिन मैं भगवान शंकर की तरह विष पीता रहा. उन्होंने सदन में ही यह कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे हिंसक प्रवृत्ति के हैं. उनकी इसी बात का विरोध हो रहा है. सदन में स्पीकर ने भी बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद उसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >