BJP New Team : भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान करने के साथ ही सोशल मीडिया व आईटी हेड अमित मालवीय को पद से हटा दिया है. इसके बाद से ही अलग-अलग दलों से नेताओं का रिएक्शन आने लगा है. कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने बीजेपी के इस कदम का खुलकर स्वागत किया.
कांग्रेस के खिलाफ फैलाई झूठी खबरें
उन्होंने बीजेपी के आईटी सेल और पूर्व हेड अमित मालवीय पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान अमिल मालवीय ने जमकर लोगों को बांटने और नफरत फैलाने का काम किया. अपनी पूरी आईटी टीम के जरिए पूरे देश में कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने और उन्हें बदनाम करने का काम किया.
'2029 में भाजपा की नई टीम को भी करेंगे टाटा-बाय-बाय'
मुमताज पटेल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए साफ कहा कि चेहरे बदलने से कुछ नहीं होगा. अगर बीजेपी की यह नई टीम भी पुरानी टीम की तरह नफरत और वोट बैंक की ही राजनीति करेगी, तो देश की जनता अब फिर से उनके बहकावे में आने वाली नहीं है. उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी की नफरत भरी राजनीति का जवाब जनता अपने वोट से देगी. उन्होंने कहा कि 2029 में भाजपा की नई टीम को भी हम टाटा-बाय-बाय कर देंगे.
दीपक म्हस्के बने BJP के नए सोशल मीडिया हेड, क्यों हटाए गए मालवीय?
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अमित मालवीय को पद से हटाकर छत्तीसगढ़ के नेता दीपक म्हस्के को अपना नया राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है. बीजेपी ने मालवीय को हटाने का कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया है.
लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया अभियानों को नए सिरे से अपडेट करना चाहती है. वहीं, विपक्ष (विशेषकर कांग्रेस) लगातार मालवीय पर सोशल मीडिया के जरिए नफरत, फर्जी खबरें और प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाता आ रहा था.
Also read : Odisha Flood : घर डूबा.. टूटी सड़कें, नाव के सहारे लोग; तस्वीरों में देखिए बाढ़ का कहर
