Lok Sabha Election 2024: बीजेपी CEC की बैठक आज, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले बीजेपी, कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की है. बीजेपी ने पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषाणा की थी. अब बताया जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी. इस बीच बीजेपी CEC की सोमवार को बैठक होगी.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी CEC की बैठक में दूसरी लिस्ट पर होगी चर्चा

बीजेपी चुनाव समिति की बैठक आज शाम करीब 6 बजे होगी, जिसमें दूसरी सूची को लेकर चर्चा होने की संभावना है. इस बीच बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक शनिवार को देर रात हुई. दो मार्च को पहली सूची जारी करने से पहले चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया था. बीजेपी चुनाव समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा सीईसी के अन्य सदस्य शामिल रह सकते हैं.

बीजेपी की पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम की हुई थी घोषणा

बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे. पहली सूची में 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी. सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीट, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीट, केरल और तेलंगाना की 12-12 सीट, झारखंड, छत्तीसगढ़ और असम की 11 सीट तथा दिल्ली की पांच सीट सहित कुछ अन्य प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार की घोषणा की गई.

बीजेपी की पहली सूची में 34 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नये चेहरों को मौका

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों के नामों के साथ अपनी पहली सूची जारी करते हुए 34 मौजूदा सांसदों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया है. बीजेपी ने सूची में असम की 11 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. इनमें से छह उम्मीदवार मौजूदा सांसद हैं जबकि अन्य पांच नए चेहरे हैं. पार्टी ने परिमल शुक्लाबैद्य को सिलचर लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां 2019 के आम चुनाव में राजदीप रॉय ने जीत हासिल की थी. स्वायत्त जिला (सुरक्षित) सीट से पार्टी के उम्मीदवार अमर सिंह टिसो चुनाव लड़ेंगे. इस सीट पर वर्तमान में होरेन सिंग बे सांसद हैं. बिजुली कलिता मेधी गुवाहाटी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी जो अभी रानी ओझा के पास है. रंजीत दत्ता तेजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जिस पर 2019 में पल्लब लोचन दास ने जीत दर्ज की थी. भाजपा ने मौजूदा सांसद रामेश्वर तेली को हटाकर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >