पंजाब CM भगवंत मान पर BJP का गंभीर आरोप, ‘पत्नी संग मिलकर 5 करोड़ में किया रेप केस सेटल’

पंजाब की राजनीति में दुष्कर्म मामलों को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ ऑडियो क्लिप जारी किए हैं. बीजेपी के निशाने पर सीएम मान हैं. नीचे वीडियो में देखें क्या आरोप बीजेपी ने लगाए हैं.

बीजेपी का दावा है कि बिचौलियों के जरिए दुष्कर्म के मामलों को 5 करोड़ रुपये लेकर ‘सेटल’ किया जा रहा था. ये आरोप इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर गुरविंदर सिंह चहल से जुड़े मामले को लेकर लगाए गए हैं. चहल को एक महिला के अपहरण और कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के करीब दो महीने बाद इसी सप्ताह उन्हें रिहा कर दिया गया. बीजेपी ने इसी मामले को आधार बनाकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए हैं.

प्रदीप भंडारी ने कहा, “भगवंत मान और उनकी पत्नी लूट और भ्रष्टाचार का रैकेट चला रहे हैं. इसके तहत बिचौलियों के जरिए 5 करोड़ रुपये लेकर दुष्कर्म के मामलों को निपटाया जा रहा है.”


प्रदीप भंडारी (Photo: X)

ऑडियो क्लिप प्रदीप भंडारी ने जारी किया

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऑडियो क्लिप भी जारी कीं. पार्टी का दावा है कि इनमें एक कथित बिचौलिया राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर दुष्कर्म और दूसरे आपराधिक मामलों को निपटाने की बात कर रहा है. हालांकि, इन ऑडियो क्लिप में कहीं भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान या उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर का नाम नहीं लिया गया है. ऐसे में ऑडियो में किए गए दावों और भाजपा के आरोपों के बीच सीधे तौर पर नाम का उल्लेख नहीं है.

प्रदीप भंडारी ने आगे कहा, “इन ऑडियो क्लिप से पहली नजर में गंभीर सवाल उठते हैं कि क्या मुख्यमंत्री खुद किसी मामले को खत्म कराने के लिए हस्तक्षेप कर रहे हैं? क्या मुख्यमंत्री का आवास अब ऐसे सौदे तय करने की जगह बन गया है, जहां से कमीशन का पैसा पंजाब के ‘सुपर सीएम’ अरविंद केजरीवाल तक पहुंच रहा है?”


आम आदमी पार्टी की ओर से मामले पर नहीं आया है रिएक्शन

इन गंभीर आरोपों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता नजर आ रहा है और इसे लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >