दिवाली और छठ के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की भारी मांग है. 12 नवंबर की यात्रा के लिए 60 दिन पहले सुबह 8 बजे टिकट बुकिंग शुरू हुई, जिसके कुछ ही मिनटों में कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें भर गईं और वेटिंग 100-200 के पार पहुंच गई. जिसके बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने बिहार के लिए 8 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इनमें दिल्ली-सीतामढ़ी, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़-पटना, फिरोजपुर कैंट-पटना, आनंद विहार-जोगबनी, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर, आनंद विहार-पाटलिपुत्र और आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल शामिल हैं. इन ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर होगा.
दीपावली-छठ स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)
Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें
Copied link
दिवाली और छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी खबर है. ट्रेनों में भारी मांग को देखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. ये ट्रेनें सितंबर से नवंबर के बीच चलेंगी.