Bihar Election Result: NDA की प्रचंड जीत पर ओवैसी हैरान, कहा- RJD बीजेपी को नहीं रोक सकता

Bihar Election Result: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का 122 का आंकड़ा पार कर लिया. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 81, जदयू 72, LJPRV 17, HAMS 5 और RSHTLKM ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर लिया है और एनडीए के सहयोगी दल 24 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बिहार की जीत पर नेताओं का बयान भी सामने आने लगा है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान आया है. उन्होंने आरजेडी और महागठबंधन पर हमला किया है. उन्होंने प्रचंड जीत के लिए एनडीए को बधाई भी दी है.

Bihar Election Result: बिहार चुनाव में AIMIM द्वारा 5 सीटें जीतने पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं सीमांचल के लोगों को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने हमारे 5 उम्मीदवारों को फिर से जीत दिलाई. हमने 11 साल पहले सीमांचल के लिए यह लड़ाई शुरू की थी और हम आज भी सीमांचल के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं. मैं नवीन यादव को जुबली हिल्स उपचुनाव जीतने पर बधाई देना चाहता हूं और सीएम रेवंत रेड्डी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे बिहार में आज की जीत के लिए बधाई दी.

NDA की बड़ी जीत पर ओवैसी हैरान

एनडीए की धमाकेदार जीत पर हैरानी जताते हुए ओवैसी ने कहा- “मुझे उम्मीद थी कि NDA बड़ी जीत हासिल करेगी, लेकिन 200 जितनी बड़ी नहीं सोचा था. जो भी हो, यह बिहार की जनता का फैसला है और हमें इसे तहे दिल से स्वीकार करना होगा. मैं नीतीश कुमार को भी बधाई देता हूं, और अगर वह वाकई सीमांचल के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, तो हमें रचनात्मक सहयोग मिलेगा. मैं सीमांचल का दौरा करता रहूंगा.”

RJD भाजपा को नहीं रोक सकता : ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “मैं बिहार के लोगों को AIMIM को वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. मैं उन 5 सीटों पर सभी उम्मीदवारों और पार्टी सदस्यों को इतनी मेहनत करने के लिए धन्यवाद और बधाई देना चाहता हूं. हम बिहार के लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं. मैं सीएम नीतीश कुमार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. हम सीमांचल के कल्याण के लिए काम करेंगे. मैंने हमेशा कहा था कि राजद भाजपा को नहीं रोक सकता. बिहार के लोगों को एम-वाई संयोजन पर गुमराह किया गया था, और मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि वे इन फासीवादी ताकतों को वोट न दें.”

ये भी पढ़ें: PM Modi Speech On Bihar Election: ‘ये जीत बिहार के जन-जन की’, NDA की रिकॉर्ड जीत पर पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >