Bihar Assembly Election Result 2020 Updates : राजद बनी सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी,तेजस्वी दर्ज की बड़ी जीत, तेजप्रताप यादव जीते, ससुर चंद्रिका राय हारे, लालू परिवार की हर खबर यहां

Bihar Assembly Election Result 2020 Live Updates : बिहार (Bihar Election Result 2020) में किसका राज आने वाला है ? यह सवाल सबके मन में उठ रहा है. क्या लालू के लाल (Lalu Yadav , Tejaswi Yadav) तेजस्वी यादव राज करेंगे या फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार सूबे में बनेगी. इस सवाल का जवाब (bihar chunav parinam) सबको चंद घंटे में मिल जाएगा. लालू के परिवार की सीटों पर सबकी नजर बनी हुई है. अभी उनके बडे बेटे तेजस्वी और छोटे बेटे तेज प्रताप (tej pratap Yadav) आगे चल रहे हैं. बिहार बिधानसभा चुनाव के पल पल अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
2:41 PM. 11 Nov 20 9:11 AM. 11 Nov

तेजस्वी दर्ज की बड़ी जीत

राघोपुर विधानसभा सीट पर पूरे देश की निगाह थी जहां महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने 37 हजार वोटों से ज्यादा अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने भाजपा के सतीश यादव को हराया. तेजस्वी यादव को 96,786 वोट जबकि 58,966 वोट मिले. दोनों प्रत्याशियों के बीच 37,760 वोटों का अंतर रहा.

2:41 PM. 11 Nov 20 9:11 AM. 11 Nov

पिछली बार राजद और जदयू थे साथ

एनडीए के बहुमत हासिल करने के साथ ही नीतीश कुमार के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई है. हालांकि इस बार उनकी पार्टी जद(यू) को 2015 जैसी सफलता नहीं मिली है. जद(यू) को 2015 में मिली 71 सीटों की तुलना में इस बार 43 सीटें ही मिली हैं. उस समय कुमार ने लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव जीता था.

2:41 PM. 11 Nov 20 9:11 AM. 11 Nov

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के सर्वाधिक सीटें हासिल करने के बावजूद महागठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया

मतगणना के शुरुआती घंटों में बढ़त बनाती नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 16 घंटे चली मतों की गिनती के बाद 74 सीटों के साथ दूसरा स्थान मिला. विपक्षी महागठबंधन ने कुल 110 सीटें जीतीं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के सर्वाधिक सीटें हासिल करने के बावजूद महागठबंधन बहुमत हासिल नहीं कर पाया.

2:41 PM. 11 Nov 20 9:11 AM. 11 Nov

बिहार चुनाव: NDA को पूर्ण बहुमत, राजद बनी सर्वाधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी

बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत प्राप्त कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया. भले ही राजग ने बहुमत हासिल किया है, लेकिन इस चुनाव में विपक्षी ‘महागठबंधन’ का नेतृत्व कर रहा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 75 सीटें अपने नाम करके सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में उभरा है.

1:44 AM. 11 Nov 20 8:14 PM. 10 Nov

राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया

परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के छोटे लाल राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी और जदयू उम्मीदवार चंद्रिका राय को 17293 मतों से पराजित किया. बेलसंड विधानसभा क्षेत्र से राजद के संजय कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू की सुनीता सिंह चौहान को 13685 मतों से पराजित किया. महराजगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जदयू के हेम नारायण साह को 1976 मतों से पराजित किया.

1:44 AM. 11 Nov 20 8:14 PM. 10 Nov

5 सीट एआईएमआईएम के खाते में

8 सीटों पर अन्य दलों की जीत हुई है. इनमें 5 सीटों पर एआईएमआईएम, एक सीट पर बसपा, एक पर एलजेपी और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

मुख्य बातें

Bihar Assembly Election Result 2020 Live Updates : बिहार (Bihar Election Result 2020) में किसका राज आने वाला है ? यह सवाल सबके मन में उठ रहा है. क्या लालू के लाल (Lalu Yadav , Tejaswi Yadav) तेजस्वी यादव राज करेंगे या फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार सूबे में बनेगी. इस सवाल का जवाब (bihar chunav parinam) सबको चंद घंटे में मिल जाएगा. लालू के परिवार की सीटों पर सबकी नजर बनी हुई है. अभी उनके बडे बेटे तेजस्वी और छोटे बेटे तेज प्रताप (tej pratap Yadav) आगे चल रहे हैं. बिहार बिधानसभा चुनाव के पल पल अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >