Big Accident: पंजाब में बड़ा हादसा, उफनती नदी में गिरी कार, नौ लोगों की मौत दो अभी भी लापता

Big Accident: पंजाब में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. परिवार हिमाल प्रदेश से पंजाब एक शादी समारोह में जा रहा था. इसी दौरान नदी की तेज बहाव में कार बह गई. हादसे के बाद से दो लोग लापता हैं.

Big Accident: पंजाब में बड़ा हादसा हुआ है. प्रदेश के होशियारपुर से करीब 34 किलोमीटर दूर जैजों में रविवार को पानी से लबालब छोटी बरसाती नदी में एक कार बह गई. हादसे में एक परिवार के आठ लोगों समेत व्यक्तियों की जान चली गई. वहीं दो अन्य लोग हादसे के बाद से लापता है. बता दें, पंजाब में हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि परिवार के 11 सदस्य एसयूवी से हिमाचल प्रदेश के ऊना स्थित देहरा से विवाह समारोह में शामिल होने पंजाब के मेहरोवाल गांव जा रहे थे. इसी दौरान नदी में पूरा वाहन बग गया.

वाहन सवार लोगों को दी गई थी चेतावनी
पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि स्थानीय निवासियों ने वाहन सवार लोगों को चेतावनी दी थी. लोगों ने कहा था कि बारिश के कारण नदी उफान पर है और बहाव भी काफी तेज है. ऐसे में नदी पार करना खतरनाक हो सकता है. लेकिन वाहन सवारों ने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया. इसके बाद जैसे ही वाहन जैजों में लबालब भरी छोटी नदी से गुजरा तो वह बह गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार में सवार एक शख्स को बचा लिया, उसके जैजों में सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

बचाव के लिए टीम तैनात
घटना के बाद होशियारपुर की उपायुक्त कोमल मित्तल ने लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक टीम तैनात की है. वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र लांबा ने कहा कि अब तक नदी से पांच महिलाओं समेत नौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं. दो लोगों की तलाश जारी है. मृतकों के परिजन ने पुलिस को बताया कि वाहन में 12 लोग सवार थे.

200 मीटर नीचे चली गई कार
पुलिस ने बताया कि नदी की तेज धार के कारण कार पानी में बहकर करीब 200 मीटर नीचे चली गई. मृतकों की पहचान सुरजीत भाटिया, उनकी पत्नी परमजीत कौर, भाई स्वरूप चंद, भाभी बिंदर, भतीजियों भावना और अनु, भतीजे हर्षित और वाहन चालक बिंदु के रूप में हुई है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ितों के परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Delhi Rain: दिल्ली में जानलेवा बनी बारिश, पार्क में पानी में डूबने से बच्चे की हुई मौत

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर मची खलबली, आमने-सामने बीजेपी और कांग्रेस, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >