भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी: 6 की मौत; कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात एक चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह गई. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं.

Bhiwandi Building Collapse : महाराष्ट्र के भिवंडी में गुरुवार देर रात चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. अधिकारियों के मुताबिक, 48 कमरों वाली इस इमारत को नगर निगम पहले ही खतरनाक घोषित कर चुका था और हादसे के समय इसकी मरम्मत का काम चल रहा था. इमारत रात करीब 11:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान जारी है.

पहले आई थीं दरारें, लोगों को बाहर निकाला गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 9 बजे इमारत से तेज आवाजें आने लगी थीं और दीवारों में दरारें दिखने लगी थीं. इसके बाद लोगों ने तुरंत नगर निगम और प्रशासन को सूचना दी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कई परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था, लेकिन इसी दौरान इमारत की बी विंग अचानक ढह गई. बताया जा रहा है कि कुछ लोग बाहर निकल रहे थे, जबकि मरम्मत का काम कर रहे मजदूर अंदर ही रह गए.

मरम्मत के दौरान हुआ हादसा

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के सहायक आयुक्त अरविंद घोगरे ने बताया कि नगर निगम ने इस इमारत को पहले ही खतरनाक घोषित कर दिया था. इसके बावजूद यहां मरम्मत का काम चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह मरम्मत बिना जरूरी अनुमति के कराई जा रही थी. अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मृतकों के मरम्मत कार्य में लगे मजदूर होने की आशंका है. हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

NDRF और फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू जारी

हादसे के बाद मौके पर एनडीआरएफ, ठाणे डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (TDRF), फायर ब्रिगेड, पुलिस और नगर निगम की टीमें पहुंच गईं. रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉग स्क्वॉड, चार फायर इंजन, दो एम्बुलेंस और भारी मशीनों की मदद ली जा रही है. प्रशासन का कहना है कि मलबे में फंसे सभी लोगों को निकालने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें : अभिजीत भट्टाचार्य का इंस्टा पोस्ट: 1947-1977 के शिक्षा मंत्रियों की सूची शेयर कर लिखा- '1947 से शुरू हुआ जिहाद'



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >