भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में दिखे वीर सावरकर, भाजपा ने लिये मजे, कांग्रेस बोली- ‘गलती से मिस्टेक’

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन पूरे हो गये. 14वें दिन में यात्रा केरल पहुंची. स्वागत के लिए केरल में भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर लगाया. जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर लगायी गयी. लेकिन इसी में कांग्रेस से बड़ी चूक हो गयी.

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, जिसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी पूरी ताकत लगा दे रही है. राहुल गांधी 150 दिन तक पूरे देशभर की यात्रा पैदल कर रहे हैं. लेकिन अब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा विवादों में फंसती नजर आ रही है. दरअसल कांग्रेस की यात्रा केरल तक पहुंच चुकी है. जहां इसको सफल बनाने के लिए केरल के कोने-कोने में स्वतंत्रता सेनानियों की पोस्टर लगायी गयी है. लेकिन इसी पोस्टर में कांग्रेस से भारी गलती हो गयी. जिसपर भाजपा को मजे लेने का मौका मिल गया.

भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 14वें दिन पूरे हो गये. 14वें दिन में यात्रा केरल पहुंची. स्वागत के लिए केरल में भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर लगाया. जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर लगायी गयी. लेकिन इसी में कांग्रेस से बड़ी चूक हो गयी, जिससे अब उनके नेताओं के पास सफाई देने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं. दरअसल पोस्टर में स्वतंत्रता सेनानियों में वीर सारवकर को भी जगह दी गयी है. जब तस्वीरें वायरल होने लगी, तो कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास हुई और उसे ठीक करने में कार्यकर्ता जुट गये. पोस्टर में वीर सावरकर की तस्वीर को महात्मा गांधी की तस्वीर से ढंकते कांग्रेसी देखे गये.

Also Read: भारत जोड़ो यात्रा पर लगा ग्रहण! ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर केरल HC में याचिका दायर

भाजपा ने कांग्रेस पर लिये मजे

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर में वीर सावरकर को स्थान दिये जाने पर भाजपा ने मजे लेते हुए कहा, कभी नहीं से देर भली. भाजपा नेता अमित मालवीय ने तस्वीर के साथ पोस्ट लिखा, वीर सावरकर की तस्वीरें कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा को सुशोभित कर रही हैं. एर्नाकुलम (हवाई अड्डे के पास) के पास. उन्होंने आगे लिखा, देर से ही सही, राहुल गांधी के लिए अच्छा रियलाइजेशन है. जिनके परनाना नेहरू ने पंजाब की नाभा जेल से केवल 2 सप्ताह में ही बाहर आने के लिए अंग्रजों से गुहार लगायी थी और दया याचिका पर हस्ताक्षर किया था. एक और ट्वीट में भाजपा ने कहा, राहुल जी, आप इतिहास को कितना भी बदलने की कोशिश कर लें, लेकिन सच सामने आकर रहता है. सावरकर वीर थे. जो छुपाते हैं वो कायर हैं.

कांग्रेस की सफाई

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया कि हड़बड़ी में गलती से पोस्टर छप गयी. कांग्रेस ने इसे प्रिंटिंग मिस्टेक बताया. पार्टी की ओर से बताया गया कि कम समय में पोस्टर लगाया जाना था, जिससे बिना कोई क्रॉस चेक किये ही पोस्टर प्रिंट हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >