Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी, सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 जनवरी को शाह को लिखे पत्र में कहा, भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. आयोजकों के लिए यह बता पाना मुश्किल है कि कितनी संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि लोग स्वतः इस यात्रा से जुड़ रहे हैं. समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं.

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा से शुरू हो गयी है. इस यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं. इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें. राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा रोके जाने के एक दिन बाद खरगे ने यह पत्र लिखा है. मालूम हो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि पुलिस के सुरक्षा इंतजाम ध्वस्त हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी सुरक्षा से जुड़े लोगों की सलाह पर शुक्रवार की पदयात्रा रद्द कर दी.

भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हो रहे शामिल, बढ़ायी जाए सुरक्षा : खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने 27 जनवरी को शाह को लिखे पत्र में कहा, भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. आयोजकों के लिए यह बता पाना मुश्किल है कि कितनी संख्या में लोग हिस्सा ले सकते हैं, क्योंकि लोग स्वतः इस यात्रा से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, हम अगले दो दिनों (28 और 29 जनवरी) की यात्रा और 30 जनवरी के (समापन) समारोह में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं. कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कई राजनीतिक दलों के नेता 30 जनवरी के समापन समारोह में शामिल होंगे.

खरगे ने शाह से उचित सुरक्षा देने की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित शाह से आग्रह किया कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें.

Also Read: Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक? कांग्रेस-भाजपा के बीच दंगल

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को प्रशासन ने किया खारिज

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में सुरक्षा में चूक के दावों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि योजना से अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है, जिसके कारण इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ हो. प्रशासन ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है क्योंकि सरकार “सुरक्षा चिंताओं के प्रति पूरी तरह से सचेत है.

भाजपा ने कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रबंध ध्वस्त हो जाने के आरोपों को अनर्गल करार दिया और दावा किया कि यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए वह ओछी और घटिया राजनीति कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि सुरक्षा की दृष्टि से वहां कोई कमी नहीं थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >