Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर के बाद इस राज्य से गुजरेगी राहुल गांधी की यात्रा, देखें रूट चाट

राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल सभी यात्री दूसरे दिन नगालैंड में रात को विश्राम करेंगे. उसके बाद तीसरे दिन मंगलवार को नगालैंड से यात्रा कर शुरुआत होगी. जयराम रमेश ने बताया था कि दूसरे दिन यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए आगे बढ़ेगी.

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को नागालैंड से शुरू होगी. मणिपुर में राहुल गांधी ने दो दिन की यात्रा की. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने यात्रा को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया, मणिपुर से हम अभी नागालैंड में प्रवेश कर रहे हैं. आज रात से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नगालैंड में निकलेगी. रमेश ने बताया, मणिपुर के लोगों की प्रतिक्रिया अद्भुत थी.

यात्रा में शामिल लोग करेंगे नगालैंड में विश्राम

राहुल गांधी की अगुआई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल सभी यात्री दूसरे दिन नगालैंड में रात को विश्राम करेंगे. उसके बाद तीसरे दिन मंगलवार को नगालैंड से यात्रा कर शुरुआत होगी. जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट डालकर बताया था कि दूसरे दिन यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए आगे जाएगी. यात्रा में शामिल लोग सोमवार रात नगालैंड में रुकेंगे.

मणिपुर के सेकमाई से शुरू हुई थी दूसरे दिन की यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन की शुरुआत सोमवार को सेकमाई से की और उन्होंने रास्ते में उनके स्वागत के लिए कतार में खड़े लोगों से बातचीत की. गांधी ने आवश्यकता के अनुरूप वोल्वो बस में यात्रा शुरू की. वह कुछ दूर पैदल भी चले. उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा.

Also Read: सर्द हवाओं के बीच उम्मीदों का सूरज! ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में राहुल गांधी का ये लुक पसंद आया लोगों को

राहुल गांधी से मिलने के लिए कतार में खड़े दिखे लोग, समर्थन में लगे नारे

जब राहुल गांधी की बस यहां के कई व्यस्त इलाकों से गुजरी, तो ज्यादातर महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग यात्रा मार्ग पर कतार में खड़े रहे और उन्होंने गांधी के समर्थन में नारे लगाए. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे शिविर स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई. मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने ध्वजारोहण किया.

आम चुनाव से पहले मणिपुर का दौरा करें, कांग्रेस की मांग

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान नागरिक संगठनों ने राहुल गांधी से मुलाकात कर आग्रह किया कि पार्टी संसद के आगामी बजट सत्र में मांग करे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर का दौरा करें. पिछले साल मई में मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा में 180 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए.

मणिपुर के थौबल से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

गौरतलब है कि मणिपुर से महाराष्ट्र तक यात्रा रविवार को थौबल से शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी ने जोर दिया कि कांग्रेस भारत के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश करेगी जो सद्भाव, भाईचारे और समानता पर आधारित होगा, जिसमें नफरत, हिंसा और एकाधिकार का कोई स्थान नहीं होगा.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी. इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी. यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >