CM भजनलाल शर्मा का अशोक गहलोत पर हमला,बोले- आप जादूगर हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के लिए मशहूर

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने गहलोत की पहचान भ्रष्टाचार और राजनीतिक जोड़-तोड़ से बताई. सीएम ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर भी गंभीर सवाल उठाए.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को उदयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को लोग "जादूगर" के नाम से जानते हैं, लेकिन कांग्रेस में उनकी पहचान भ्रष्टाचार और राजनीतिक जोड़-तोड़ के लिए है. सीएम भजनलाल शर्मा के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है.

कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर घेरा

सीएम भजनलाल शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान सरकारी कर्मचारियों और रोडवेज कर्मियों को कई-कई महीनों तक वेतन और पेंशन का इंतजार करना पड़ता था. उन्होंने दावा किया कि आज बीजेपी सरकार में सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन मिल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी सरकारों के बीच यही कामकाज का सबसे बड़ा अंतर है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि कांग्रेस सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में जेल पहुंचे. उन्होंने कहा भ्रष्टाचार करने वालों को कानून के सामने जवाब देना पड़ा और इसी वजह से वे सलाखों के पीछे हैं। इस बयान से उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पर गंभीर सवाल खड़े किए।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को बताया जनआंदोलन

वन महोत्सव के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है. उन्होंने राजस्थान के लोगों से अपील की कि वे अपनी मां की याद में एक पेड़ जरूर लगाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने का संकल्प लें.

सियासी बयान से बढ़ेगा राजनीतिक तापमान

सीएम भजनलाल शर्मा के इस बयान को राजस्थान की राजनीति में सियासी हमला माना जा रहा है. एक ओर उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता के आरोप लगाए, तो दूसरी ओर अपनी सरकार की उपलब्धियों और पर्यावरण अभियान को जनता के सामने रखा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >