कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश, जानें क्या है मामला

कांग्रेस पर कॉपीराइट का आरोप लगा है. आरोप है, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट पर फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग किया.

कांग्रेस को एक के बाद एक झटका लग रहा है. विधानसभा उपचुनाव में करारी हार के बाद अब पार्टी के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ी यात्रा के अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है.

कांग्रेस पर लगा कॉपीराइट का आरोप

दरअसल कांग्रेस पर कॉपीराइट का आरोप लगा है. आरोप है, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट पर फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग किया.

Also Read: हिमाचल चुनाव: कांग्रेस की बढ़ी परेशानी, BJP ने उछाला राम मंदिर का मुद्दा, बाबर-औरंगजेब की भी हुई एंट्री

एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट का लगाया आरोप

कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट में फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग करने को लेकर एमआरटी म्यूजिक ने कॉपीराइट की शिाकयत दर्ज करायी है. जिसके बाद बंगलुरु के कोर्ट ने कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी तौर पर बंद करने का आदेश दिया.

साउंड रिकॉर्ड के अवैध इस्तेमाल को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता : कोर्ट

बेंगलुरु की एक अदालत ने एमआरटी म्यूजिक की शिकायत पर सुनवाई करते हुए कहा, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक किया जाए. उसके बाद कोर्ट ने आगे कहा, अगर साउंड रिकॉर्ड को अवैध रूप से इस्तेमाल को नहीं रोका गया, तो म्यूजिक लेबल को भारी नुकसान हो सकता है. बड़े पैमाने पर पाइरेसी को बढ़ावा मिल सकता है.

ट्विटर अकाउंट बैन मामले में आया कांग्रेस का बयान

ट्विटर अकाउंट बैन मामले में कांग्रेस ने अपना बयान साझा किया है. पार्टी की ओर से कहा गया, हमने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और भारत छोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट बैन करने के बेंगलुरु कोर्ट के आदेश के बारे में पढ़ा. हमें अदालत की कार्रवाई के बारे में न तो अवगत कराया गया और न ही उपस्थित होने के लिए कहा गया. कोर्ट ऑर्डर की प्रति भी अबतक नहीं मिली है. पार्टी की ओर से कहा गया, हम फिलहाल कानूनी उपायों का अनुसण कर रहे हैं.

भारत छोड़ो दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा में हैं. 60 दिन पूरे होने के बाद वह इस समय महाराष्ट्र पहुंचे हैं. राहुल गांधी ने अपनी यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी. जबकि जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा समाप्त होगी. इस दौरान राहुल गांधी 150 दिनों में 3500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >