Bathinda Firing: गायब इंसास रायफल और गोलियां बरामद, फोरेंसिक जांच की तैयारी, हो सकता है बड़ा खुलासा

Bathinda Military Station Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग में जांच टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद कर ली है.सेना का कहना है कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है. पुलिस को जांच में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. घटना को लेकर अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है.

Bathinda Military Station Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना जांच कर रही टीम को बड़ी सफलता मिली है. सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास रायफल बरामद कर ली है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करने की तैयारी कर रही है. सेना का इस मामले में कहना है कि हथियार में राउंड की शेष संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही मिल पाएगी.

जारी है घटना की पूरी जांच: घटना को लेकर सेना का कहना है कि पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच जारी है. पुलिस को जांच में हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. सेना ने बताया की अभी तक घटना को लेकर किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है. गौरतलब है कि दो अज्ञात हमलावरों ने सोते जवानों पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी. वहीं, मिलिट्री स्टेशन फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच भी कर रही है.

सफेद कुर्ता पहने नकाबपोशों ने किया हमला: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग केस में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सागर, कमलेश, संतोष और योगेश चारो जवान ड्यूटी पूरी करने के बाद के बाद अपने कमरे में सो रहे थे. इतने में सफेद कुर्ता और पजामा पहने दो नकाबपोश हमलावरों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.


Also Read: Bathinda Firing: क्या है गायब गोलियों और इंसास रायफल का कनेक्शन, क्यों आपस में ही हो गई फायरिंग.. हो रही जांच

रक्षा मंत्रालय को दी गई घटना की जानकारी: गौरतलब है कि गोलीबारी घटना को लेकर सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूरी जानकारी दी है. वहीं, पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने घटना को लेकर कहा है कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है, किसी बाहर वाले ने हमला नहीं किया. यह आपस में हुई गोलीबारी की घटना है. उन्होंने कहा, हम सेना के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >