Baramati Vidhan Sabha Result 2024 : अजित पवार ने बारामती से अपने भतीजे को हराया, दर्ज की धमाकेदार जीत

Baramati Election 2024 Result: बारामती विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने धमाकेदार जीत दर्ज की है.

Baramati Election 2024 Result : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में डिप्टी सीएम एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने धमाकेदार जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने भजीते और शरद पवार गुट के उम्मीदवार युगेंद्र पवार को हराया. अजित पवार को 181132 वोट मिले. उन्होंने युगेंद्र पवार को 100899 वोटों के अंतर से हराया. युगेंद्र को केवल 80233 वोट मिले.

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार ने 195,641 वोट हासिल करके बारामती सीट बरकरार रखी थी. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के गोपीचंद पडलकर थे, जिन्हें 30,376 वोट मिले. वीबीए के गोफेन अविनाश शाहजी ने 3,111 वोट हासिल किए.

2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में, अजीत पवार ने 150,500 वोटों के साथ सीट जीती थी. बीजेपी उम्मीदवार प्रभाकर दादरर्म गावड़े को 60,797 वोट मिले थे. बारामती पुणे जिले का हिस्सा है, जिसमें 21 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. यह सीट, बारामती लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा भी है और यह पुणे और मुंबई से जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >