Bank Holiday: आज गणेश चतुर्थी के दिन इन राज्यों में बैंक बंद, क्या 28 अगस्त को भी रहेगी छुट्टी?

Bank Holiday: देश के कई राज्यों में आज (27 अगस्त) गणेश चतुर्थी के मौके पर बैंकों में बंदी है. ऐसे में यदि आप कल यानी 28 अगस्त को बैंक जाकर अपना कोई काम करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बता दें कि गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन (गुरुवार) भी कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के आधार पर बैंकों की छुट्टी तय की जाती है और छुट्टी सूची जारी की जाती है. RBI द्वारा जारी बैंकों की छुट्टी की सूची के आधार पर गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन और नुआखाई के त्योहार के चलते 28 अगस्त को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. चलिए जानते हैं 28 अगस्त को किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

28 अगस्त को इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

ओडिशा के भुवनेश्वर में 28 अगस्त को नुआखाई के त्योहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. नुआखाई एक कृषि त्योहार है. इस त्योहार को ओडिशा के लोग बड़े ही धूमधाम से अगले मौसम के चावल के स्वागत में मनाते हैं. इसके अलावा गोवा, पणजी में भी 28 अगस्त को गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन बैंक बंद रहेंगे.

गणेश चतुर्थी के दिन कहां-कहां बैंक बंद हैं?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सूची के अनुसार 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी पड़ने के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा, आंध्र प्रदेश राज्यों में बैंकों की छुट्टी है. गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है. इस वर्ष यह त्योहार 27 अगस्त 2025 से शुरू हुआ है जो कि अगले 10 दिनों यानी 6 सितंबर तक चलेगा. हालांकि छुट्टी के दिन आप आवश्यक वित्तीय सेवाएं डिजिटल और सेल्फ-सर्विस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं. फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक, एटीएम विड्रॉल और कार्ड ट्रांजैक्शन जैसी सेवाएं छुट्टी वाले दिन भी जारी रहती हैं.

यह भी पढ़े: Maharashtra News: पालघर में बड़ा हादसा, वसई में चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, दो की मौत, 9 घायल

यह भी पढ़े: Vaishno Devi Landslide: माता वैष्णो देवी मार्ग पर बड़ा हादसा, 30 लोगों की मौत, आज भी IMD का रेड अलर्ट

यह भी पढ़े: Mamata Banerjee: पीएम मोदी प्रवासी पक्षी की तरह… जानिए ऐसा क्यों बोलीं सीएम ममता बनर्जी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >