Bangladesh News : बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमीशन में हिंदू प्रदर्शनकारियों का तांडव, विदेश मंत्रालय की आई प्रतिक्रिया

Bangladesh News : बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमीशन में हिंदू प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल काटा. बांग्लादेश ने हमले को प्री-प्लान्ड बताया. जानें पूरा मामला आखिर है क्या?

Bangladesh News : हिंदू संन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को पिछले दिनों बांग्लादेश में गिरफ्तार कर लिया गया. इसके विरोध में त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश असिस्टेंट हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया. यह प्रदर्शन सोमवार दोपहर को नियंत्रण से बाहर हो गया. प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए. वे अंदर घुस गए. तोड़फोड़ की और एक पोल से बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज को उतार दिया. शाम को भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान आया. मंत्रालय की ओर से कहा गया कि घटना निंदनीय है. वहीं बांग्लादेश ने कहा कि यह हमला प्री-प्लान्ड लगता है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”अगरतला में बांग्लादेश के असिस्टेंट हाई कमीशन में सोमवार को हुई घुसपैठ की घटना बेहद दुखद है. किसी भी परिस्थिति में डिप्लोमेटिक और काउंसलर प्रॉपर्टी को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. मंत्रालय ने कहा, ”सरकार नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन और देश में उनके असिस्टेंट हाई कमीशन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए कार्रवाई कर रही है.”

हिंदू संघर्ष समिति ने किया असिस्टेंट हाई कमीशन में हंगामा

यह विरोध प्रदर्शन हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था. यह हंगामा तब हुआ जब प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अंदर बांग्लादेश के असिस्टेंट हाई कमिश्नर को ज्ञापन सौंप रहा था. बाद में शाम को एक बयान में, बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, “बांग्लादेश सरकार अगरतला में बांग्लादेश के असिस्टेंट हाई कमीशन के परिसर में हिंदू संघर्ष समिति के प्रदर्शनकारियों के एक बड़े ग्रुप द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन और हमले से चिंतित है. प्रदर्शनकारियों को “प्री-प्लान्ड” तरीके से मिशन के मेन गेट को तोड़कर परिसर में घुसने की अनुमति दी गई थी.”

Read Also : Bangladesh News : चिन्मय दास को जेल में देने गए थे दवा, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा, ”हमले में, स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया और अंदर संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >