Bangladesh Fire: ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी आग, 44 की मौत, मदद के लिए चिल्ला रहे थे लोग

Bangladesh Fire : ढाका में 7 मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें झुलसकर 44 की मौत हुई है. जानें मामले का ताजा अपडेट

Bangladesh Fire : बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, देर रात यहां भीषण हादसा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां के बेली रोड पर बनी एक सात मंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें 44 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 22 लोग बुरी तरह झुलस गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. खबरों की मानें तो, 13 फायर बिग्रेड को आग बुझाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

75 लोगों को जिंदा बचाया गया

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, आग ढाका के बेली रोड के एक लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में गुरुवार रात 9:50 बजे लगी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिससे कई लोग फंस गए. उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया. अग्निशमन विभाग की ओर से एक बयान जारी करके बताया गया कि 75 लोगों को जिंदा बचाया गया है. बेली रोड की इमारत में मुख्य रूप से रेस्तरां के साथ-साथ कई कपड़े और मोबाइल फोन की दुकानें हैं.

पाकिस्तान में ऐसा! अरबी प्रिंट वाली पोशाक पहनी महिला को भीड़ ने घेरा और…देखें वीडियो

मदद के लिए चिल्ला रहे थे लोग

एक रेस्तरां के मैनेजर ने बताया कि हम छठी मंजिल पर थे. इस वक्त हमें सीढ़ियों से धुआं निकलते नजर आया. बहुत से लोग ऊपर की ओर भागे. ऊपर से कूदने के कारण हममें से कुछ लोग घायल हो गए. बहुत से लोग छत पर फंसे हुए थे और मदद के लिए चिल्ला रहे थे.

रात 12.30 बजे आग पर काबू पाया गया

बांग्लादेश के स्वास्थ्यमंत्री डॉ सामंत लाल सेन ने हादसे को लेकर बताया कि पहली मंजिल पर बने रेस्तरां में आग लगी और इसके बाद आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैलने लगी. रात 12.30 बजे आग पर काबू पाने में सफलता मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >