Baba Siddique की हत्या का बहराइच से जुड़ा तार, कौन है हरीश कुमार बालकराम? क्यों कर रहा था हत्यारों की मदद

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या का बहराइच से कनेक्शन जुड़ रहा है. पुलिस ने एक आरोपी को यूपी के बहराइच से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की यह हत्यारों को पैसा और साजो सामान से मदद कर रहा था.

Baba Siddique: मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में एक और शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपी की पहचान हरीश कुमार बालकराम के रूप में हुई है. आरोपी उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वो शूटर को पैसा और अन्य साजो सामान की मदद दे रहा था. आरोपी बालकराम महाराष्ट्र के पुणे के वारजे इलाके में कबाड़ विक्रेता के रूप में काम करता था. मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम ने आरोपी को सोमवार को यूपी के बहराइच से गिरफ्तार किया. मंगलवार सुबह उसे लेकर मुंबई पहुंची है.

एक आरोपी अब भी फरार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में पुलिस ताबड़तोड़ गिरफ्तारी कर रही है. अब तक पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें कथित शूटर गुरमेल बलजीत सिंह, धर्मराज राजेश कश्यप और सह-साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया है. वहीं हत्याकांड में शामिल होने का एक और आरोपी और संदिग्ध शूटर शिवकुमार गौतम फिलहाल फरार है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बालक राम, कश्यप, गौतम, प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए रची गई साजिश का हिस्सा था.

कई टीम बनाकर पुलिस कर रही है हत्याकांड की जांच
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई पुलिस कई टीम बनाकर घटना की जांच कर रही है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शिवकुमार गौतम, आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर और मामले में वांछित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया है. अधिकारियों ने कहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम हर एंगल से हत्याकांड की जांच कर रही है. जिसमें सुपारी देकर हत्या, व्यापारिक या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर धमकी सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

बता दें, बाबा सिद्दीकी की बीते शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में हत्या कर दी गई थी. उन पर छह गोलियां दागी गई थी. उस समय उनके साथ उनके बेटे जीशान सिद्दीकी भी मौजूद थे. हालांकि, एक फोन कॉल आने के बाद वो कार्यालय वापस आ गये थे इस कारण उनकी जान बच गई. जब गोली चलने की आवाज आयी तो वो ऑफिस से बाहर निकले. वहीं घटना के बाद बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भाषा इनपुट के साथ

इसे भी पढ़ें: Lockdown in Pakistan: लॉकडाउन के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे इस्लामाबाद, महज इतने घंटे तक ही पाकिस्तान में रहेंगे

Maharastra Election 2024 महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव तारीख का हो गया ऐलान, 23 नवंबर को आयेगा परिणाम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >