Baglihar Dam : चारों ओर केवल पत्थर, चिनाब नदी सूखी, वीडियो आया सामने

Baglihar Dam : सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद भारत ने बगलिहार बांध से जल प्रवाह रोक दिया है. भारत ने चिनाब नदी पर बने बगलिहार और सलाल डैम के गेट बंद कर दिए हैं, जिससे पाकिस्तान की ओर बहने वाला पानी रुक गया है. इस कदम के बाद पाकिस्तान में जल संकट की आशंका बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए की गई है. इसका वीडियो सामने आया है.

Baglihar Dam : भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध के माध्यम से पानी के प्रवाह को रोक दिया है. झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध को लेकर भी इसी तरह के कदम उठाने की योजना बना रहा है. एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है जो रामबन का है. यहां चिनाब नदी पर बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं. एक मिनट 9 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी की धारा पतली हो चुकी है. नदी में पत्थर ऊपर निकले दिख रहे हैं. देखें वीडियो में क्या है खास. देखें वीडियो.

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को खास जानकारी  दी है. सूत्र ने बताया कि जम्मू के रामबन में बगलिहार जलविद्युत बांध और उत्तरी कश्मीर में किशनगंगा जलविद्युत बांध भारत को पानी छोड़ने के समय को रेगुलेट करने की क्षमता देते हैं.

पाकिस्तान मामले में विश्व बैंक पहुंचा

विश्व बैंक की मध्यस्थता से की गई सिंधु जल संधि ने 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के उपयोग को नियंत्रित किया है. बगलिहार बांध दोनों पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद का विषय रहा है. पाकिस्तान इस मामले में विश्व बैंक की मध्यस्थता की मांग कर चुका है. पाकिस्तान को किशनगंगा बांध को लेकर भी खासकर झेलम की सहायक नदी नीलम पर इसके प्रभाव के कारण आपत्ति है.

यह भी पढ़ें : India Pakistan Conflict : समुद्र के अंदर दुश्मनों का काल बनेगी नौसेना, वीडियो में देखें कैसे

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत का सख्त कदम

भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद दशकों पुरानी संधि को निलंबित करने का निर्णय लिया. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकतर पर्यटक थे. इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव पैदा हो गया है. पाकिस्तान लगातार भारत को धमकी दे रहा है जिसका जवाब भारत  कूटनीति से दे रहा है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >