कोरोना से लड़ने के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने की 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

पी वी सिंधू ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दिए हैं

विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दिए हैं. दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. भारत में 600 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 13 जानें जा चुकी हैं जिससे देश भर में 14 अप्रैल पर लॉकडाउन है.

सिंधू ने ट्वीट किया,‘‘ मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दे रही हूं.” रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधू का अपनी रैंकिंग के आधार पर तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है. तोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं.

गौरतलब है कि कोरोना की वजह से कई देशों की अर्थव्यवस्था खराब होने की अशंका मूडीज ने जताई है, इस वजह से कई देशों की सरकार लोगों को राहत देने की योजना बना रही है, भारत की सरकार भी प्रभावित क्षेत्रों को 1 लाख 70 करोड़ रुपये की पैकेज देगी. फ्रांस ने पहले ही राहत पैकेज को अपने देश में लागू कर दिया था.

जबकि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को 50 लाख रुपये बीमा देने की घोषणा की है, इसके साथ ही साथ प्रधान मंत्री जन-धन योजना के तहत लोगों को 3 महीने तक फ्री गैस मिलेगा. आपको बता दें कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी अपने संसद निधि से 15 लाख रुपये देने की घोषणा की थी. फिलहाल वो पूर्वी दिल्ली से संसद हैं.

जबकि कल ही बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने भी भी अपने देश में कोरोना से लड़ने के लिए अपनी आधी सैलेरी देने का ऐलान किया था. कई क्रिकेटर भी इस कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों को जागरूकता का संदेश दे रहे हैं. कोरोना की वजह से आईपीएल जैसे चर्चित लीग के ऊपर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >