Baba Siddiqui Murder: जारी है पुलिस की कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने पांच और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Baba Siddiqui Murder: बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच एक्शन मोड में काम कर ही है. शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड के सिलसिले में पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को पनवेल और रायगढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

Baba Siddiqui Murder: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है. इन गिरफ्तारियों के बाद हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पनवेल और पड़ोसी रायगढ़ जिले के कर्जत में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया. हत्याकांड की साजिश और इसे अंजाम देने में खास भूमिका के लिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नितिन सप्रे, रामफुल चंद कनौजिया, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, संभाजी किशोर पारधी और चेतन पारधी है.

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क थे सभी-पुलिस

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में थे. बता दें, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर ही बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना की विस्तृत जांच जारी है.

पुलिस ने जारी किया है लुक आउट सर्कुलर

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले की मुंबई पुलिस तेजी से जांच कर रही है. गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने तीन फरार आरोपी शुभम लोनकर, शिव कुमार गौतम और जीशान अख्तर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. पुलिस तीनों फरार आरोपियों की जोर शोर से तलाश कर रही है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर काम कर रही है. जगह-जगह आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस को शक है कि तीनों आरोपी बॉर्डर के रास्ते नेपाल भाग सकते हैं. इस कारण सीमा पर भी पुलिस जांच तेज कर दी गई है. मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट और सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी इन तीनों आरोपियों की जानकारी मुहैया कराई है.

ऑफिस के बाहर हत्यारों ने मारी थी गोली

हत्यारों ने बाबा सिद्दीकी को 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके के निर्मल नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास ही गोली मार दी गई थी. गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल बाबा सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल भर्ती कराया गया था. वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. उनकी हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो कथित शूटर भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस और राहगीरों ने घटनास्थल पर ही पकड़ लिया था.

Also Read: Delhi Pollution: खतरनाक लेवल पर पहुंचा दिल्ली में प्रदूषण, AQI-300 के पार, एक्शन में दिल्ली सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >