Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अबतक 10 की गिरफ्तारी, आरोपी भगवंत मुंबई से पकड़ाया

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार का लिया है. इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या 10 हो गई है.

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेलापुर से एक और आरोपी भगवंत सिंह को गिरफ्तार किया. उसने शूटरों को रहने की जगह और हथियार उपलब्ध करवाने में मदद की थी. वह राजस्थान से हथियार लेकर मुंबई आया था. उसे 26 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया गया है.

10वां गिरफ्तार आरोपी भगवंत सिंह है कबाड़ व्यापारी

आरोपी की पहचान भगवंत सिंह ओम सिंह (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और फिलहाल नवी मुंबई में रह रहा है. आरोपी भगवंत कबाड़ व्यापारी है. पुलिस ने अब तक भगवंत सिंह समेत 10 लोगों को सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया है.

पूर्व मंत्री सिद्दीकी की बांद्रा में हुई थी हत्या

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. सिद्दीकी पर हमला उनके विधायक बेटे के कार्यालय के पास किया गया था. पुलिस की हिरासत में संदिग्ध शूटर गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) हैं. मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और हत्या की साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्ति फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >