Watch Video: क्या BSP में शामिल होंगे आजम खान? जेल से बाहर आते ही सियासी हलचल तेज, अखिलेश का आया बड़ा बयान

Azam Khan Released Jail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान मंगलवार को सीतापुर जिला कारागार से करीब दो साल बाद रिहा हो गए. आजम के जेल से बाहर निकलते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. उनके बसपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

Azam Khan Released Jail: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आजम खान सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा हुए. जेल से बाहर आते ही आजम खान अपने पुराने रंग में नजर आए. काला चश्मा पहने हुए वो कार की अगली सीट पर बैठकर जेल से बाहर आए. आजम खान की रिहाई के साथ उत्तर प्रदेश की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. उनके बीएसपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अटकलों को खारिज कर दिया है.

आजम खान के बीएसपी में शामिल होने की अटकलों पर क्या बोले अखिलेश यादव?

आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, “आजम खान और समाजवादियों ने लंबे समय से बीजेपी का सामना करने में प्रमुख भूमिका निभाई है… हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सभी मामले खत्म हो जाएंगे. जिस तरह से सीएम ने उनके और डिप्टी सीएम के साथ-साथ भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमे वापस लिए हैं, सपा सरकार बनने के बाद, आजम खान के खिलाफ सभी झूठे मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे.”

शिवपाल सिंह यादव ने भी अटकलों पर लगाया विराम

आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा, “ये सभी खबरें झूठी हैं. सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है.” उन्होंने आगे कहा- “सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया था. लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दे दी. इसलिए, हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं…सपा उन्हें हर संभव मदद दे रही है.”

मीडिया से कुछ नहीं बोले आजम खान

आजम खान जब जेल से बाहर आए तो मीडिया ने उनका बयान लेने की बहुत कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया, इसलिए आजम खान की कोई भी बात सुनने को नहीं मिली.

जेल के बाहर इंतजार कर रहे थे समर्थक

आजम खान का जेल से रिहाई का उनके बेटे और समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पार्टी समर्थकों के साथ आजम के बड़े बेटे अदीब सुबह से ही सीतापुर जिला कारागार के बाहर उनका स्वागत करने के लिए मौजूद थे. सपा सांसद रुचि वीरा भी पार्टी नेता का स्वागत करने के लिए आई थीं. अदीब ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “आजम खान आज के नायक हैं. मैं सभी समर्थकों के साथ उनका स्वागत करने आया हूं.” सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे और कुछ नहीं कहना है. जो कुछ भी कहना होगा, मेरे पिता कहेंगे.’

23 महीने बाद जेल से बाहर आए आजम खान

आजम खान करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर आए हैं. उन्हें 17 अक्टूबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें सभी 72 मामलों में जमानत मिली है. जेल से रिहाई में थोड़ी देर हुई. उनकी रिहाई सुबह जल्दी होनी थी, लेकिन सूत्रों के अनुसार रामपुर की एक अदालत में कुछ मामलों में जुर्माना न चुकाने के कारण रिहाई में कुछ घंटों की देरी हुई. जब रामपुर कोर्ट में 3000-3000 रुपये के दो जुर्माने जमा किए गए और उनकी डाक सीतापुर जेल भेज दी गई, तब खान को रिहा कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Azam Khan: 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर निकले आजम खान, 72 मामलों में मिली जमानत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >