Ayodhya Flag Hoisting : राम लला के मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज लहराएगा, देखें खास तस्वीरें

Ayodhya Flag Hoisting: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 25 नवंबर को यानी आज भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचेंगे. इसके लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra ने कुछ खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. देखें इन तस्वीरों को.

Ayodhya Flag Hoisting: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में धर्म ध्वज स्थापना समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पहुंचेंगे. उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी जानकारी  दी. उन्होंने लिखा–प्रभु श्री राम भारतवर्ष की आत्मा, उसकी चेतना और उसके गौरव का आधार हैं. मेरे लिए यह परम सौभाग्य की बात है कि 25 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे अयोध्या के दिव्य-भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त होगा.

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की तस्वीर

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा–इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे श्री राम लला के पवित्र मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज के विधिवत आरोहण के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनूंगा. यह ध्वज भगवान श्री राम के तेज, शौर्य और उनके आदर्शों के साथ-साथ हमारी आस्था, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. जय श्री राम!

Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra @ShriRamTeerth ने एक्स पर लिखा–श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के शिखर ध्वजारोहण कार्यक्रम की ऐतिहासिक और शुभ बेला पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर से ‘मंगल-स्वस्ति गान’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. इसमें देश के प्रतिष्ठित कलाकार अपने मंगलमय गायन से वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर करेंगे. उनकी प्रस्तुतियों में भजन, स्तोत्र-पाठ, श्रीरामचरितमानस के चयनित प्रसंगों का गायन तथा विभिन्न कालखंडों में श्रेष्ठ संतों द्वारा रचित मंगलकारी पदावलियों का सामूहिक वाचन और गायन शामिल रहेगा.

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की तस्वीर

आगे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर लिखा–इस मंगल-स्वस्ति गान के समन्वयक अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत के जानकार श्री यतीन्द्र मिश्र हैं. इस आयोजन की संपूर्ण परिकल्पना इस भाव से की गई है कि देश के विविध भागों के प्रमुख संतों द्वारा समय-समय पर गाई गई प्रमुख पदावलियां और रामकथा-गायन परंपरा का श्रेष्ठ सार इस शुभ बेला में एक ही मंच से ललित रूप में प्रस्तुत हो सके. इस भव्य मंगल-स्वस्ति गान के माध्यम से रामकथा की अखिल भारतीय परंपरा का सौंदर्य और उसका आध्यात्मिक प्रभाव एक ही स्थल पर अविस्मरणीय अनुभूति प्रदान करेगा.

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की तस्वीर

आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक स्तर के 30 अधिकारी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 90 अधिकारी, 242 उपनिरीक्षक, 1060 निरीक्षक (पुरुष), 80 महिला उपनिरीक्षक, 3090 पुरुष हेड कांस्टेबल, 448 महिला हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं.

इसके अलावा, यातायात विभाग के 800 से अधिक कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं.

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर की तस्वीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >