10 रुपये छुट्टे के लिए ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, हैदराबाद में दिल दहलाने वाली वारदात

तेलंगाना के वट्टेपल्ली में 10 रुपये के छुट्टे को लेकर एक ऑटो ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. महिला सवारी से शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Hyderabad Auto Driver Murder : बात सिर्फ 10 रुपये के छुट्टे से शुरू हुई थी. मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने ऑटो ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला. घटना रविवार शाम तेलंगाना के वट्टेपल्ली की है. ऑटो ड्राइवर का नाम मुकरम बताया जा रहा है, जो वट्टेपल्ली से परिवार के साथ अपने घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में मिली एक महिला सवारी से उसकी 10 रुपये के कारण बहस हो गई और भीड़ ने उसे मौत के घाट उतार दिया.

क्या है पूरा मामला

मुकरम अपने परिवार के साथ अपनी ऑटो से घर जा रहा था. रास्ते में एक महिला उसकी ऑटो में बैठती है, जिसे कुछ ही दूरी तक का सफर तय करना था. वह अपने गंतव्य तक पहुंचकर 200 रुपये का नोट देती है. चालक के पास छुट्टे नहीं थे. इसी बात पर दोनों के बीच बहस छिड़ गई. मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने बेटे को फोन लगा दिया. महिला के बेटे का नाम अजीम अपने साथ कुछ लोगों को लेकर पहुंचा और ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट करने लग गया. भीड़ ने उन्हें इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा

वारदात की सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर डीसीपी श्रीनिवास (IPS) और फलकनुमा थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की. वहीं, बहादुरपुरा के विधायक मोहम्मद मुबीन ने भी मौके का मुआयना किया और पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताई. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: 21 सितंबर का मौसम : UP-बिहार से MP-झारखंड तक नजर; देखें इन 20 राज्यों की Weather Update

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >