Assembly Election 2023: किसे मिलेगा टिकट, किसका पत्ता साफ, BJP ने एमपी और छत्तीसगढ़ सीटों पर किया मंथन

बैठक से एक बात निकलकर सामने आ रही है कि बीजेपी ने विधानसभा सीटों को चार श्रेणियों में बांटा है. जिसमें जीती हुई सीटों पर अलग से बात हुई. बताया जा रहा है कि बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई. जिन चार श्रेणियों में विधानसभा सीटों को बांटा गया है.

साल के आखिर में पांच प्रमुख राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है. जिसमें मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं. इन राज्यों में चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में तैयारी शुरू हो चुकी है. दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर भी जारी है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को अहम बैठक हुई. जिसमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और भावी रणनीति पर चर्चा की गई.

बीजेपी के सीईसी सदस्यों ने ली चुनावी तैयारियों का जायजा

सूत्रों ने कहा कि सीईसी सदस्यों ने चुनावी तैयारियों का जायजा लिया. इससे पहले, दोनों राज्यों के नेताओं की ओर से जमीनी रिपोर्ट साझा की गई. सूत्रों ने बताया कि पार्टी उन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां उसे एक मजबूत विपक्ष का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उसका मानना है कि वह मजबूत उम्मीदवारों के चयन सहित कुशल रणनीति के साथ बाजी अपने पक्ष में बदल सकती है.

पांच राज्यों के चुनाव पर बीजेपी का फोकस

सूत्रों ने कहा कि इसी तरह की सीईसी बैठकें अन्य राज्यों के लिए भी आयोजित की जा सकती हैं. सीईसी की बैठक आयोजित करने का पार्टी का निर्णय आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होता है. अभी इस बैठक का आयोजन इस बात को रेखांकित करता है कि पांच राज्यों के चुनाव भाजपा के लिए कितना महत्व रखते हैं. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य विधानसभा चुनावों का यह अंतिम दौर होगा. सूत्रों ने कहा कि यह बैठक बुलाया जाना इस बात का भी संकेत है कि राज्यों के चुनाव प्रचार अभियान में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी हो सकती है.

Also Read: मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर को दलित समीकरण से साधेगी बीजेपी ? बुंदेलखंड के वोट बैंक पर डालें एक नजर

बीजेपी ने विधानसभा सीटों को बांटा चार श्रेणियों में

बैठक से एक बात निकलकर सामने आ रही है कि बीजेपी ने विधानसभा सीटों को चार श्रेणियों में बांटा है. जिसमें जीती हुई सीटों पर अलग से बात हुई. बताया जा रहा है कि बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा हुई. जिन चार श्रेणियों में विधानसभा सीटों को बांटा गया है, उसमें जहां जीत मिली, दूसरा जहां एक या दो बार हार मिली. तीसरा जहां लगातार दो बार हार मिली और चौथा जहां बीजेपी को अब तक जीत नहीं मिली है.

Also Read: ‘50% कमीशन वाली है मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार’, आरोप लगाकर बुरे फंसे प्रियंका गांधी और कमलनाथ, केस दर्ज

नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. भाजपा केवल मध्य प्रदेश में सत्ता में है और राजस्थान तथा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जबकि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की सरकार है.

बीजेपी की बैठक में पीएम मोदी सहित ये रहे शामिल

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा दोनों राज्यों के संगठन से जुड़े कुछ प्रमुख नेता भी बैठक में शामिल हुए.

Also Read: अब तीन हजार रुपये देगी मध्य प्रदेश सरकार! जानें लाडली बहना योजना का किसे और कैसे मिलेगा लाभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >