Assembly Election 2022 Updates: गोवा में रिकाॅर्ड मतदान, उत्तराखंड में पिछले चुनाव से कम हुई वोटिंग

जहां यूपी में विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं गोवा में भी 40 सीटों पर मतदान लोग आज कर रहे हैं. उत्तराखंड की 70 पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. सभी जगह के वोटरों में उत्साह नजर आ रहा है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
11:14 PM. 14 Feb 22 11:14 PM. 14 Feb

गोवा में 78.94 प्रतिशत मतदान, उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज गोवा में 78.94 प्रतिशत वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोट सनक्यूलिम विधानसभा क्षेत्र में पड़े जहां 89.64 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. नाॅर्थ गोवा में 79 प्रतिशत, साउथ गोवा में 78 प्रतिशत वोटिंग हुई. यह जानकारी गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी. वहीं उत्तराखंड में 62.5 प्रतिशत वोटिंग हुई.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

क्रिकेटर मो शमी ने अमरोहा में डाला वोट, नरौ गांव में वोट बहिष्कार

भारतीय क्रिकेटर मो शमी ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मतदान किया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की, जबकि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के नरौ गांव के निवासियों ने मतदान का बहिष्कार किया.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

गोवा में 75,यूपी में 60 और उत्तराखंड में 59 प्रतिशत मतदान

सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शाम पांच बजे तक गोवा में 75.29, यूपी में 60.31 और उत्तराखंड में लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

यूपी में सपा,बसपा व कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोक रही

उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोकने की कोशिश कर रही. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी मतदान को रोकने की अपील की है. नकवी ने कहा कि महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

वीवीपैट से निकल रही भाजपा के नाम की पर्ची

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सहारनपुर के बूथ नंबर 170 पर सपा को वोट देने पर भी वीवीपैट से भाजपा के नाम की पर्ची निकल रही है. लेकिन इस आरोप को एडिशनल सीईओ ने सिरे से खारिज कर दिया है और आरोप को बेबुनियाद बताया है.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

यूृपी में तीन बजे तक लगभग 52 और गोवा में 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

उत्तर प्रदेश, गोवा और उत्तराखंड में मतदान जारी है. यूपी में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है जबकि गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान हो रहा है. यूपी में तीन बजे तक लगभग 52 प्रतिशत, उत्तराखंड में 49 प्रतिशत और गोवा में 63 प्रतिशत से ज्यादा मतदान.

6:07 PM. 14 Feb 22 6:07 PM. 14 Feb

अखिलेश यादव सत्ता में थे तोे 200 किसान मारे गये थे

उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. दोपहर एक बजे तक औसतन 39 प्रतिशत मतदान हुआ है. इधर झांसी में अमित शाह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब अखिलेश यादव सत्ता में थे, तब सूखे और भुखमरी के कारण लगभग 200 किसान मारे गए थे.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

गुंडों पर योगी का चला बुलडोजर : अमित शाह

यूपी में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. इस बीच झांसी के मऊरानीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल के अंदर उत्तर प्रदेश और ग़रीबों की ज़मीन को अखिलेश यादव के गुंडों ने कब्जाई. योगी आदित्यनाथ ने 2,000 करोड़ रुपए की ज़मीन पर बुलडोजर घुमाकर खाली करवा दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 5 सालों में अपने परिवार के 45 सदस्यों को अलग-अलग पद पर बैठाने का काम किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 योजनाओं को आपके घर में भेजने का काम किया है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

दोपहर 1 बजे तक मतदान

गोवा चुनाव 2022 – 44.63%

UttarPradesh चुनावों का दूसरा चरण – 39.07%

उत्तराखंड चुनाव 2022 – 35.21%

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

‘साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची’, सपा ने लगाया बड़ा आरोप

समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत करने का काम किया है. उनका आरोप हैं कि सहारनपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र-01 की बेहट की बूथ संख्या 170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट में कमल की पर्ची बाहर आ रही है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

दोपहर एक बजे तक देहरादून में 34.94 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में मतदान जारी है. दोपहर एक बजे तक देहरादून जिले में 34.94 प्रतिशत वोटिंग हुई है. सबसे अधिक देहरादून के चकराता में 47 प्रतिशत और सबसे कम राजपुर में 30 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

पहली बार वोट देने आए युवाओं में उत्साह

उत्तराखंड में मतदाताओं की भीड़ नजर आ रही है. पहली बार वोट देने आए युवाओं में उत्साह नजर आ रहा है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

गोवा में हिन्दू वोटों को बांटने के लिए टीएमसी लड़ रही है चुनाव

गोवा में जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के कानपुर देहात में रैली के दौरान टीएमसी पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि TMC के एक नेता जो गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं उनसे जब सवाल पूछा गया कि यहां आपकी पार्टी का कोई वजूद नहीं है तो आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो? उन्होंने कहा कि हमने तो उस पार्टी से इसलिए गठबंधन किया क्योंकि हम गोवा में हिन्दू वोटों को बांटना चाहते हैं. आगे पीएम मोदी ने कहा कि तो आप किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो? मैं गोवा के मतदाताओं को कहना चाहता हूं कि ये मौका इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का है. उनके जवाब पर चुनाव आयोग और हिन्दुस्तान के मतदाताओं को गौर करना चाहिए.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

2017 के बाद उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते

कानपुर देहात में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद उत्तर प्रदेश में अब दंगे नहीं होते बल्कि उत्तर प्रदेश में अब शानदार कावड़ यात्रा निकलती है, कोई उनकी यात्रा को रोकने का दुस्साहस नहीं कर सकता. जो लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, नाम समाजवादी है लेकिन काम तमंचावादी है और सोच परिवारवादी है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

बोले पीएम मोदी- गोवा में हिंदुओं का वोट बांटना चाहती है टीएमसी

पीएम मोदी ने कानपुर देहात में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि टीएमसी के एक नेता ने कहा है कि वो गोवा में हिंदुओं के वोट को बांटने के लिए वहां चुनाव लड़ रही है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

यूपी में 11 बजे तक 23% मतदान

यूपी में 11 बजे तक 23% मतदान हो चुका है. प्रदेश के मुरादाबाद-बिजनौर में अबजक बंपर वोटिंग हुई है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने मडगांव में मतदान किया

गोवा: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने मडगांव में मतदान किया.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

यूपी में भाजपा प्रत्याशी पर हमला, गाड़ी में तोड़ फोड़

आज तक के वेबसाइट पर चल रही खबर के अनुसार संभल जनपद में असमोली विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र उर्फ रिंकू की गाड़ी को ओवरटेक कर हमला किया गया. खबरों की मानें तो लाठी डंडों से लैस दबंगों ने उनपर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत

समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद कुमार सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य में कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की और हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

सुबह 11 बजे तक मतदान

गोवा चुनाव 2022 – 26.63%

उत्तर प्रदेश चुनाव- 23.03%

उत्तराखंड चुनाव 2022 – 18.97%

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

भ्रष्टाचार को हराने के लिए लोग कर रहे हैं उत्साह से मतदान

गोवा: आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर ने कहा कि भ्रष्टाचार को हराने के लिए लोग उत्साह से मतदान कर रहे हैं, हम समुद्र परिवर्तन देखेंगे. आइए 10 मार्च के नतीजों का इंतजार करें.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

अमित पालेकर ने डाला वोट

गोवा : आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अमित पालेकर ने अपनी मां के साथ वोट डाला. उन्होंने कहा कि यह बदलाव लाने का वक्त है.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें

उत्तराखंड: भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी ज़िले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में मतदान किया. उन्होंने कहा कि आज चौबट्टाखाल विधानसभा में मैंने पहला वोट डाला. सभी लोगों से आग्रह हैं कि वे अपने घरों से बाहर निकलें और वोट डालें.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

गोवा में रिकॉर्ड तोड़ मतदान की उम्मीद

गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुणाल ने कहा कि गोवा में चुनाव शांतिपूर्वक और उत्साहवर्धक तरीके से हो रहा है, अब तक 11.04% मतदान हुआ है. किसी-किसी विधानसभा में मतदान 14% तक भी पहुंचा है. इस बार हम रिकॉर्ड तोड़ मतदान की उम्मीद कर रहे हैं.

10:14 AM. 14 Feb 22 10:14 AM. 14 Feb

प्रियंका गांधी ने वोट करने की अपील की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वोट करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि विकास और उन्नति के लिए मतदान करें.

10:14 AM. 14 Feb 22 10:14 AM. 14 Feb

सुबह 9 बजे तक मतदान

गोवा चुनाव 2022 – 11.04%

उत्तर प्रदेश चुनाव – 9.45%

उत्तराखंड चुनाव – 2022 – 5.15%

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

शाम छह बजे तक मतदान

गोवा विधानसभा की 40 सीट पर चुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह मतदान आरंभ हो गया, जिसमें 301 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि तटीय राज्य में एक चरण में हो रहे चुनाव के तहत मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगा.

9:27 AM. 14 Feb 22 9:27 AM. 14 Feb

पणजी में उत्पल पर्रिकर ने किया मतदान

गोवा के पूर्व सीएम स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने पणजी में मतदान किया. उत्पल पर्रिकर पणजी से स्वतंत्र कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं.

9:27 AM. 14 Feb 22 9:27 AM. 14 Feb

गोवा में राज्यपाल श्रीधरन पिल्लई ने किया मतदान

गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई और अपनी पत्नी रीता श्रीधरन के साथ तलेगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 15 पर वोट डाला.

8:33 AM. 14 Feb 22 8:33 AM. 14 Feb

प्रमोद सावंत ने दावा किया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि भाजपा 22 से अधिक सीटें जीतेगी.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

मतदान करने को लेकर लोगों मे उत्साह

यूपी में मतदान करने को लेकर लोगों मे उत्साह नजर आ रहा है. पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

सीएम योगी ने कहा- वोटर्स ने अखिलेश को ‘ठंडा’ किया

यूपी में दूसरे चरण के मतदान के बीच प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद साफ है कि बीजेपी सरकार बनाएगी. पहले चरण के मतदान के बाद वोटर्स ने अखिलेश-जयंत को ठंडा कर दिया है.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि एक भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्त सरकार ही देवभूमि उत्तराखंड के विकास, गौरव और सम्मान को आगे ले जा सकती है. इसलिए मैं उत्तराखंड के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप मतदान करके प्रदेश के विकास और प्रगति में सहभागी बने. पहले मतदान, फिर जलपान.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

पीएम मोदी की अपील

यूपी, गोवा और उत्तराखंड के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है. सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

गोवा में वोटिंग शुरू

गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. सुबह से लोग लाइनों में खड़े होकर अपने वोटिंग का इंतज़ार कर रहे हैं.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

सुबह 7 बजे से 55 सीटों पर मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 8 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. इस चरण की बात करें तो इसमें 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं. दूसरे फेज में कुल 586 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

मतदान की तैयारियां

गोवा: डोना पाउला में मतदान की तैयारियां की जा रही हैं, मतदान की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. तस्वीरें सरकारी प्राथमिक विद्यालय, बूथ संख्या 15 से हैं.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी

इस चरण में चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं, जो भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे. आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान हुआ था. मतगणना 10 मार्च को होगी.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

उत्तर प्रदेश में सात बजे से मतदान

उत्तर प्रदेश में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से भाजपा ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे.

2:29 PM. 14 Feb 22 2:29 PM. 14 Feb

चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा

गोवा में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) अपने दम पर चुनाव लड़ रही है.

8:27 AM. 14 Feb 22 8:27 AM. 14 Feb

गोवा में प्रमुख उम्मीदवार

गोवा में प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (भाजपा), विपक्ष के नेता दिगंबर कामत (कांग्रेस), पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ (टीएमसी), रवि नाइक (भाजपा), लक्ष्मीकांत पारसेकर (निर्दलीय), पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई (जीएफपी) सुदीन धवलीकर (एमजीपी), पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर और आप का मुख्यमंत्री चेहरा अमित पालेकर शामिल हैं.

5:40 AM. 14 Feb 22 5:40 AM. 14 Feb

उत्तर प्रदेश में कहां मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों के लिए आज मतदान होगा और इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. दूसरे चरण में राज्य के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा.

5:40 AM. 14 Feb 22 5:40 AM. 14 Feb

किस दिग्गज की किस्मत होगी आज कैद

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए राज्य की 55 सीटों के अलावा गोवा तथा उत्तराखंड की सभी विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है. इसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं.

5:09 AM. 14 Feb 22 5:09 AM. 14 Feb

उत्तर प्रदेश : 55 सीटों पर आज मतदान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर आज मतदान होगा. कोरोना के खतरे के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने कई ऐसे ऐलान किए हैं, जोकि इससे पहले नहीं किए गए थे. कोरोना को देखते हुए चुनाव के लिए पोलिंग स्टेशन्स की संख्या बढ़ाई गई है.

5:09 AM. 14 Feb 22 5:09 AM. 14 Feb

गोवा : 40 सीटों पर 301 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होने वाला है. चुनावी मैदान में कुल 301 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 187 प्रत्याशी करोड़पति हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म की रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है.

गोवा : 187 उम्मीदवार करोड़पति

दल -करोड़पति

भाजपा -32

कांग्रेस -32

आप -24

एनसीपी -08

26% प्रत्याशियों के खिलाफ केस दर्ज

दल-दागी प्रत्याशी

कांग्रेस- 35%

एमजीपी-23%

भाजपा-18%

एनसीपी-15%

तृणमूल-15%

आप-10%

2017 का चुनाव परिणाम

दल -सीटें

कांग्रेस-17

भाजपा-13

अन्य-10

5:09 AM. 14 Feb 22 5:09 AM. 14 Feb

गोवा की हॉट सीटें

पोरियम

सांकेलिम

पणजी

मडगांव

मंड्रेम

परवरिम

फतोर्डा

बेनाउलिम

सेंटाक्रूज विधानसभा

UP Chunav 2022 Live News: 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान आज, 586 उम्मीदवारों के भाग्य को होगा फैसला

5:09 AM. 14 Feb 22 5:09 AM. 14 Feb

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव : 70 सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. राज्य में एक चरण में सभी सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है. भाजपा और कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

82,37,913 -कुल वोटर

11,647 -पोलिंग बूथ

107 -उम्मीदवार दागी

दल -दागी

कांग्रेस -23

आप -15

भाजपा -13

बसपा -10

यूकेडी -07

2017 का चुनाव परिणाम

भाजपा -57

कांग्रेस -11

अन्य -02

5:09 AM. 14 Feb 22 5:09 AM. 14 Feb

उत्तराखंड की हॉट सीटें

खटीमा विधानसभा सीट

लालकुआं विधानसभा सीट

हरिद्वार विधानसभा सीट

श्रीनगर विधानसभा सीट

चकराता विधानसभा सीट

मुख्य बातें

जहां यूपी में विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान जारी है. वहीं गोवा में भी 40 सीटों पर मतदान लोग आज कर रहे हैं. उत्तराखंड की 70 पर सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. सभी जगह के वोटरों में उत्साह नजर आ रहा है. चुनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >