मुकरोह हिंसा के बाद असम-मेघालय में फिर शुरू हुआ सीमा विवाद, गोलीकांड पर केंद्र से CBI जांच की मांग

असम-मेघालय हिंसा के बाद बॉर्डर पर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है. पुलिसकर्मी असम से मेघालय की ओर जा रहे वाहनों की जांच कर रहे हैं. यह जांच सीमा से लगे मुकरोह क्षेत्र में गोलीबारी की घटना होने के बाद हो रही है, जिस घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

असम सरकार ने असम-मेघालय सीमा के मुकरोह इलाके में गोलीबारी की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. मंत्री जयंत मल्लबरुआ ने बताया, सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है. सीमा पर बढ़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गयी थी. इधर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा, मामले पर उचित कार्रवाई की जाएगी. सीमा का मुद्दा हमारी प्राथमिकता है. मैंने असम के सीएम से इस पर चर्चा की है.

असम-मेघालय सीमा पर सघन जांच अभियान

असम-मेघालय हिंसा के बाद बॉर्डर पर पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है. पुलिसकर्मी असम से मेघालय की ओर जा रहे वाहनों की जांच कर रहे हैं. यह जांच सीमा से लगे मुकरोह क्षेत्र में गोलीबारी की घटना होने के बाद हो रही है, जिस घटना में 6 लोगों की मृत्यु हो गई थी.

Also Read: मेघालय-असम सीमा विवाद: झड़प में 6 लोगों की मौत के बाद SUV कार में लगा दी आग, इंटरनेट सेवा बाधित

असम-मेघालय सीमा पर शांति : हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम-मेघालय सीमा पर शांति है और स्थानीय लोगों व वन रक्षकों के बीच अंतरराज्यीय सीमा पर झड़पें हुई थीं. यह घटना पूर्वोत्तर के दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद से संबंधित नहीं है. उन्होंने कहा, मैं मेघालय के मुख्यमंत्री के संपर्क में हूं… असम-मेघालय सीमा शांतिपूर्ण है और हमेशा शांतिपूर्ण रही है.

क्या है मामला

असम के वन कर्मियों ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मुकरोह इलाके में एक ट्रक को रोका था, जो कथित रूप से अवैध तरीके से काटी गईं लकड़ियां लेकर जा रहा था. इसके बाद भड़की हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें असम का एक वन कर्मी और मेघालय के पांच नागरिक शामिल थे. मेघालय सरकार ने सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं, जबकि असम पुलिस ने सीमावर्ती जिलों में अलर्ट किया है. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को टैग करते हुए एक ट्वीट में शिकायत की कि असम पुलिस व वन विभाग के कर्मियों ने ‘‘मेघालय में प्रवेश किया और बेवजह गोलीबारी की. असम पुलिस के अधिकारियों ने दावा किया कि ट्रक को राज्य के वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले में वन विभाग के एक दल ने रोका और मेघालय की ओर से भीड़ ने बाद में वन विभाग के कर्मियों तथा पुलिसकर्मियों पर हमला किया, जिस कारण असम की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोलीबारी की गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >