Assam Floods: असम में बाढ़ से अबतक 72 लोगों की मौत, मानसून ने मुंबई में मचाई तबाही, स्कूल बंद

Assam Floods: मानसून ने देश के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है. बाढ़ से असम बेहाल है. उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल में भी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ ही रेगिस्तानी राज्य राजस्थान को भी भारी बारिश का सामना करना पड़ा.

Assam Floods: असम बाढ़ में सोमवार को छह और लोगों की मौत हो गई, जिससे 8 जुलाई 2024 तक कुल मरने वालों की संख्या 72 हो गई. इधर महाराष्ट्र में भारी बारिश से स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. लोकल ट्रेन सेवाएं और उड़ान संचालन प्रभावित हुए और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.

मुंबई में बारिश से रोकी जिंदगी की रफ्तार

मुंबई में सोमवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर यातायात के साथ ही स्थानीय ट्रेन सेवाएं और उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ. शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई. महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, क्योंकि भारी बारिश के कारण कई सदस्य और अधिकारी विधान भवन नहीं पहुंच सके. दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) और पड़ोसी ठाणे के बीच मध्य रेलवे (सीआर) के मुख्य गलियारे की ‘फास्ट लाइन’ पर विभिन्न स्थानों पर जलभराव के कारण कुछ घंटों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं. बाद में यह फिर से शुरू की गईं. मध्य रेलवे के अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि जब तक अपरिहार्य न हो, यात्रा करने से बचें.

बारिश के कारण स्कूलें बंद

महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्कूलों को बंद कर दिया गया. मुंबई, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के सभी स्कूल बंद रहे. नवी मुंबई नगर निगम ने 9 जुलाई को अपने सीमा क्षेत्र के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. NMMC शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. बीएमसी ने मुंबईकरों से आग्रह किया है, जिसमें कहा गया, अगर जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. कृपया किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें. जरूरत पड़ने पर मदद और आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया बीएमसी के मुख्य नियंत्रण कक्ष का संपर्क नंबर 1916 डायल करें. बीएमसी ने बताया, सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे के बीच मुंबई में 101.8 मिमी और उपनगरों में 14.1 मिमी बारिश हुई.

असम में बाढ़ से काजीरंगा में अबतक 131 जंगली जानवरों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में अब तक कम से कम 131 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है, जबकि 96 अन्य को बचा लिया गया है. इस उद्यान को हाल के वर्षों में सबसे खराब बाढ़ का सामना कर रहा है, इससे पहले बड़े पैमाने पर तबाही 2017 में हुई थी, जब पशु गलियारों से ऊंचे इलाकों की ओर पलायन कर रहे 350 से अधिक वन्यजीव बाढ़ के पानी में और वाहनों की टक्कर में मारे गए थे.

Also Read: गोपालगंज में अंग्रेजों का बनाया पुल हुआ जर्जर, हादसे को दे रहा न्योता, डर-डर कर पार कर रहे ग्रामीण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >