Assam Flood: असम में हर तरफ तबाही, अपनों को ढूंढती बेबस निगाहें, 4 किलोमीटर दूर मिला नाले में गिरे बच्चे का शव

Assam Flood: असम भीषण बाढ़ की चपेट में है. करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं. राज्य भर में ब्रह्मपुत्र समेत कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. राज्य में 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. भूस्खलन और तूफान के कारण अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है.

Assam Flood: असम में हर तरफ तबाही का मंजर है. बाढ़ से हालात बद से बदतर हैं. असम में रविवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही और करीब 24 लाख लोग इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं. ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. प्रदेश में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान के कारण अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में 29 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें धुबरी में सबसे अधिक करीब 8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. कछार और दरांग जिले में सबसे ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित है. असम में बाढ़ प्रभावितों के लिए 577 राहत शिविर बनाए गए हैं. इस शिविरों में 53 हजार से अधिक लोगों रह रहे हैं.

खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां
असम में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. जोरहाट से धुबरी तक ब्रह्मपुत्र समेत प्रमुख नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसके अलावा बुरहीदेहिंग, दिखोउ, दिसांग, धनसिरी, जिया भराली, कोपिली, बराक और संकोष नदियां भी कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बाढ़ से मवेशी भी प्रभावित हुए हैं. फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कई जगहों पर सड़कों, पुलों समेत कई और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हुए हैं.

Assam flood: बाढ़ से मवेशी भी प्रभावित हुए हैं. Photo- pti

नाले में गिरे बच्चे का मिला शव
असम के गुवाहाटी में आठ साल का एक बच्चा नाले में गिरकर बह गया. गुरुवार को हुए हादसे के बाद परिजनों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित कई और एजेंसियों ने बच्चे की तलाश की. काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव चार किलोमीटर दूर बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान उसके परिजनों ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में की. गुरुवार शाम को भारी बारिश के बीच बच्चा अपने पिता के साथ घर लौट रहा था. इसी दौरान वो स्कूटर से फिसलकर नाले में गिर गया था. घटना को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गंभीर संवेदना जाहिर की है.

Assam flood: गुवाहाटी में नाले में गिरे आठ वर्षीय बच्चे की मौत. Photo- pti

सीएम हिमंता ने किया राहत शिविरों का दौरा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य में बाढ़ के चलते उत्पन्न हुए हालात के बीच रविवार को कामरूप जिले में राहत शिविरों का दौरा किया. सीएम सरमा ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बात भी की. इस दौरान उन्होंने प्रशासन से लोगों को जरूरी सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश भी दिया. आधिकारिक जानकारी के अनुसार असम में 29 जिलों के 107 राजस्व क्षेत्र और साढ़े तीन हजार से ज्यादा गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रभावितों की संख्या करीब 24 लाख के करीब है. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: पीएम मोदी की रूस यात्रा कई मायनों में है बेहद खास, द्विपक्षीय वार्ता में पुतिन के साथ होगी इन मुद्दों पर चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >