असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
15 जिलों में बिगड़े हालात
असम के 15 जिलों में 1.68 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं. एक दिन पहले प्रभावित लोगों की संख्या करीब 1.60 लाख थी.
असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
राहत शिविरों में हजारों लोग
गोलाघाट में लगभग 54 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. शिवसागर में 49 हजार से अधिक और जोरहाट में करीब 27 हजार लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.
असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
सैकड़ों गांव पानी में डूबे
राज्य के 481 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं. कई इलाकों में घरों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हुई है.
असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
खेती को भारी नुकसान
बाढ़ के कारण 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. खेतों में पानी भरने से किसानों की खड़ी फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है.
असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
बाढ़ से दो और मौतें
गोलाघाट और उदलगुरी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. इस साल असम में बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है.
असम में बाढ़ का प्रकोप, फोटो- एएनआई
नदियां खतरे के निशान के पार
नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. तेज बहाव से तटबंधों, सड़कों, पुलों और दूसरी सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है.