'प्रफुल्ल पटेल पटना की बैठक में थे', असदुद्दीन ओवैसी का विपक्षी एकता पर जोरदार हमला

पिछले दिनों पटना में हुई विपक्ष की बैठक को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने करारा प्रहार किया है. जानें महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या बोले ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर विपक्ष पर तंज कसा और कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने भाजपा के साथ गंठबंधन कर लिया है. कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण पत्र बांट रही है इसके बाद भी ये सब देखने को मिल रहा है. पटना में विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ये सब हो गया. बैठक में एनसीपी नेता भी मौजूद थे.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट को लेकर विपक्ष हंगामा कर रहा है. उन्होंने सवाल किया कि क्या बिहार में चार एआईएमआईएम विधायकों को खरीदना सही था ? एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि पटना में विपक्ष की बैठक हुई और प्रफुल्ल पटेल यहां पहुंचे. उन्हें शरद पवार ने बैठक में शामिल होने के लिए भेजा था. प्रफुल्ल पटेल ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है. आज हर विपक्षी दल का नेता मीडिया के सामने ये कह कर रो रहा है कि भाजपा ने एनसीपी को तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि अगर आज 40 विधायक चले गये तो गलत है और आपने बिहार में हमारे 4 विधायक खरीद लिये तो क्या सही है?

Also Read: Maharashtra Politics Crisis: बागी नेताओं पर NCP करेगी कार्रवाई! 5 जुलाई को पार्टी की बड़ी बैठक
बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है

इधर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में शामिल होने के लिए अजित पवार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि एनसीपी महाराष्ट्र में बीजेपी की बी टीम बन चुकी है. वारिस पठान ने कहा कि ”बीजेपी एक वॉशिंग मशीन है” और जो भी इसमें जाता है उसे अपने सभी गलत कामों से क्लीन चिट मिल जाती है. गौर हो कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की, जबकि पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है जिसके बाद से सूबे की राजनीति गरम है. इसे एनसीपी के संस्थापक शरद पवार के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है. शरद पवार ने 24 वर्ष पहले पार्टी की स्थापना की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >