अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन का भेजा जवाब, कहा- मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का जवाब भेज दिया है. अपने जवाब में उन्होंने कहा है कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का जवाब भेजा है. उन्होंने कहा है कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केजरीवाल ने ईडी से कहा कि वह किसी भी कानूनी समन का जवाब देने को तैयार हैं, छिपाने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने ईडी को जवाब देते हुए कहा कि समन राजनीति से प्रेरित, गैर कानूनी है.

गौर हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के द्वारा 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किए गये थे. इस बीच बुधवार को 10 दिनों के लिए विपश्यना करने के लिए होशियारपुर वे पहुंचे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है. केजरीवाल होशियारपुर से करीब 11 किलोमीटर दूर आनंदगढ़ में धम्म धजा विपश्यना केंद्र पहुंचे हैं, जबकि प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें नया समन जारी किया था.

Also Read: ‘गिरफ्तार होने के बाद भी सीएम बने रहे अरविंद केजरीवाल’, AAP विधायकों ने किया…

इससे पहले केजरीवाल को दो नवंबर को ईडी ने किया था तलब

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने गत मंगलवार को ईडी के समन के समय पर यह कहते हुए प्रश्न उठाया था कि पार्टी के वकील नोटिस का अध्ययन कर रहे हैं तथा ‘कानून सम्मत’ कदम उठाने का काम किया जाएगा. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का विपश्यना पूर्व निर्धारित है और इसके बारे में सभी को जानकारी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले केजरीवाल को दो नवंबर को ईडी ने तलब किया था लेकिन वह नोटिस को गैर कानूनी और राजनीति से प्रेरित बताकर ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पेश हुए थे.

Also Read: मुख्यमंत्री को नया समन होगा जारी! अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश

केजरीवाल किसी भी सरकारी दायित्व से दूर रहेंगे

यदि आपको याद हो तो नियमित रूप से विपश्यना करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहले जयपुर, नागपुर, बेंगलुरु में विपश्यना का अभ्यास कर चुके हैं. इस बार विपश्यना अभ्यास के दौरान केजरीवाल किसी भी सरकारी दायित्व से दूर रहेंगे और साथ ही वह विपश्यना केंद्र के नियमों का पालन करेंगे जिनमें मोबाइल , इंटरनेट, टेलीविजन और अखबारों से दूर रहना भी शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >