मुख्यमंत्री को नया समन होगा जारी! अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष नहीं हुए पेश

Arvind Kejriwal Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है. केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन होगा जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए और एजेंसी द्वारा अब उन्हें नया समन जारी करने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने ये खबर दी है. सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी को केजरीवाल से दो पन्नों का पत्र मिला है. पत्र में उन्होंने जांच एजेंसी से ‘‘समन’’ वापस लेने को कहा है और इसे ‘‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं’’ बताया है. सूत्रों के अनुसार, ईडी मुख्यमंत्री के जवाब की समीक्षा कर रही है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : बीजेपी की यही मंशा है कि पूरे विपक्ष को जेल में डाल दें

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ED के समन पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि कभी राहुल गांधी, सोनिया गांधी को भी बुलाया गया था. मैं अंदर जाकर आया था…महाराष्ट्र के कई मंत्री जाकर आए हैं, पश्चिम बंगाल के दो मंत्री भी गए…बीजेपी की यही मंशा है कि पूरे विपक्ष को जेल में डाल दें और वे चुनाव लड़ें..

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : अरविंद केजरीवाल को ईडी फिर से भेजेगा समन

आधिकारिक सूत्र के हवाले से पीटीआई ने खबर दी कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए, एजेंसी द्वारा उन्हें फिर से समन भेजने की संभावना है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates :केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे, चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे और वह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश जाएंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : आज ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ED के सामने पेश नहीं होंगे. ED ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर किया ये दावा

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : केंद्र सत्ता के नशे में चूर

इस बीच सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर दिल्ली के मंत्री और आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि यह न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया देख रही है कि केंद्र सत्ता के नशे में चूर है और वह इतना अहंकारी है कि वह हर छोटे राजनीतिक दल को कुचलना चाहती है. आम आदमी पार्टी एक उभरती हुई राष्ट्रीय पार्टी है और बीजेपी सरकार उसे कुचलने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से क्या कहा गया

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : ईडी को नोटिस तुरंत वापस लेना चाहिए, बोले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी को जवाब दिया कि समन नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है. नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया था. नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ हूं. ईडी को नोटिस तुरंत वापस लेना चाहिए.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : ईडी की पूछताछ से पहले राजघाट जा सकते हैं केजरीवाल

राजघाट के बाहर भारी सुरक्षा तैनाती. पुलिस की ओर से घोषणा की जा रही है कि सीएम केजरीवाल के ईडी कार्यालय के लिए रवाना होने से पहले सुबह 10 बजे के आसपास राजघाट जाने की उम्मीद है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : ईडी के दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा

दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा तैनात की गई है. ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : 9 परिसरों पर छापेमारी

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है. आज सुबह से ही तलाश शुरू हो गई. उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है.

6:42 PM. 2 Nov 23 6:42 PM. 2 Nov

Arvind Kejriwal LIVE Updates : राघव चड्ढा ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया है राजनीतिक दुश्मनी के कारण ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. राघव चड्ढा ने कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारता है तो बीजेपी की हार हो जाएगी, ऐसे में बीजेपी इसी रणनीति पर काम कर रहा है कि आप के नेताओं को जेल में डाल दिया जाये.

मुख्य बातें

Arvind Kejriwal Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश होना है. इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जांच एजेंसी द्वारा भेजा गया नोटिस अवैध, राजनीति से प्रेरित और भाजपा की शह पर जारी किया गया है. केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर दावा किया कि उन्हें चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार से रोकने कि लिए जांच एजेंसी द्वारा नोटिस जारी किया गया और वह इसे वापस लिए जाने की मांग करते हैं. हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >