अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, आज जेल से बाहर आ सकते हैं दिल्ली के सीएम

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फिर जमानत मिल गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में केजरीवाल को जमानत दी है.

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से गुरुवार को फिर जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी जिसके बाद 2 जून को उन्होंने सरेंडर कर दिया था. जानकारी के अनुसार, केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट की ओर से राहत दी गई है. यह राहत उनके लिए बहुत बड़ी है. उन्हें एक लाख रुपये की जमानत राशि पर कोर्ट ने जमानत दी है.

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के जमानत आदेश पर 48 घंटे के लिए रोक लगाने का ईडी का आग्रह भी खारिज किया है. आधिकारिक सूत्र के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अरविंद केजरीवाल मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट जाएगा.

जेल से बाहर आ सकते हैं केजरीवाल

राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल को जमानत दी है. बताया जा रहा है कि वे शुक्रवार को यानी आज जेल से बाहर आ जाएंगे. फिलहाल वे तिहाड़ जेल में बंद हैं.

आतिशी ने कहा- ‘सत्यमेव जयते’

दिल्ली की कोर्ट से शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा- ‘सत्यमेव जयते’. इधर, आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कोर्ट के फैसले का हम सम्मान करते हैं. केजरीवाल के ऊपर झूठे मुकदमे लगाए गए.

Read Also : Arvind Kejriwal : कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की रिमांड 3 जुलाई तक के लिए बढ़ाई

कोर्ट ने फैसला रख लिया था सुरक्षित

इससे पहले कोर्ट ने मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. विशेष न्यायाधीश न्याय बिंदु ने याचिका पर आरोपी और ईडी की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी थी.

केजरीवाल के आवास के बाहर जश्न का माहौल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे फोड़े गए जिसका वीडियो सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >